Digital Voter ID Card LIVE UPDATES : डिजिटल वोटर कार्ड की थोड़ी देर में होगी शुरूआत, आसानी से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Copied link
Digital Voter ID Card LIVE UPDATES : वोटर आईडी कार्ड आज से (Voter ID Card) डिजिटल हो जाएगा. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद वोटर आईडी कार्ड के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण की शुरूआत करेंगे जिसे मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है. Digital Voter ID Card से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
आप भी जानें क्या है ई-ईपीआईसी ?
ई-ईपीआईसी (e-EPIC) की बात करें तो ये एक गैर संपादन योग्य सुरक्षित पोर्टेबल दस्तावेज है जिसमें फोटो, सुरक्षिक क्यूआर कोड, सीरियल नंबर आदि अंकित नजर आएगा. इससे मोबाइल एप या वेबाइसट के https://voterportal.eci.gov.in/ से डाउनलोड करने का काम आप कर सकते हैं.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि पिछले वर्ष, कोविड महामारी के दौरान बिहार विधान-सभा, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में सफल एवं सुरक्षित चुनावों का सम्पन्न होना हमारे लोकतंत्र की असाधारण उपलब्धि है.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा
11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत में गणतांत्रिक प्रणाली का समृद्ध इतिहास रहा है. वैशाली, कपिलवस्तु, मिथिला की परंपरा से भारत ने सीखा है कि शासन पर, समाज के किसी एक वर्ग या वंश का एकाधिकार नहीं होता. लोकतंत्र में जनता की इच्छा ही सर्वोपरि होती है.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
दूसरा चरण
दूसरा चरण की बात करें तो ये एक फरवरी से शुरू होगा. इस दौरान सामान्य मतदाता आवेदन कर सकते हैं. पोल पैनल के एक अधिकारी की मानें तो जिन सभी ने अपने मोबाइल नंबर दिए है. वे लिंक के माध्यम से ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने में सक्षम होंगे.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
पहला चरण
पहला चरण 25 से 31 जनवरी तक चलेगा. नए मतदाता जिन्होंने वोटर आईडी के लिए आवेदन करने का काम किया है उनके लिए ये होगा. साथ ही जिन्होंने फॉर्म-6 में अपना मोबाइल नंबर डालने का काम किया है. ऐसे मतदाता अपने मोबाइल नंबर को प्रमाणित करने के बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने में सक्षम होंगे.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
दो चरणों में होगी शुरूआत
पोल पैनल ने ई-ईपीआईसी (e-EPIC) को दो चरणों में शुरू करने की तैयारी की है.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
विधानसभा चुनाव से पहले उपलब्ध हो सकता है Digital Voter ID Card
खबरों की मानें तो डिजिटल ईपीआईसी (Digital EPIC) पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले देशभर के मतदाताओं के पास हो सकता है.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
मतदाता फोटो पहचान पत्र, व्यक्ति की पहचान और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य
आधार कार्ड, स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डिजिटल मोड में उपलब्ध हैं. वर्ष 1993 में लाये गये मतदाता फोटो पहचान पत्र, व्यक्ति की पहचान और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य हैं.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
ऑनलाइन जनरेट होगा
चुनाव आयोग e-EPIC एप की शुरुआत करेगा जिसके जरिए आधार कार्ड की तरह ही वोटर आईडी कार्ड भी ऑनलाइन जनरेट किए जा सकेंगे.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
चुनाव आयोग ने किया ये विचार
भौतिक कार्ड को प्रिंट करने और मतदाताओं तक पहुंचने में समय लगता है और दस्तावेज को तेजी से और आसानी से पहुंचाने का विचार चुनाव आयोग कर रहा है.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद शुरूआत करेंगे
इस बाबत चुनाव आयोग का बयान भी आया है. आयोग की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ई-इपिक कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे और पांच नये मतदाताओं को ई-इपिक और निर्वाचक फोटो पहचान पत्र वितरित करेंगे.
7:16 PM. 25 Jan 217:16 PM. 25 Jan
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया
इस संबंध में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ई-इलेक्टर फोटो पहचान पत्र निर्वाचक फोटो पहचान पत्र का डिजिटल संस्करण है जिसे डिजिटल लॉकर जैसे माध्यमों से सुरक्षित रखने का काम किया जा सकता है. इसे पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट (पीडीएफ) के रूप में भी आप रख सकते हैं.
5:26 PM. 25 Jan 215:26 PM. 25 Jan
चुनाव आयोग का बयान
चुनाव आयोग (Election Commission) राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) पर ई-ईपीआईसी (e-EPIC, इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र, Electronic Electoral Photo Identity Card) शुरू करेगा जिस संबंध में आयोग का बयान भी आया है.
5:26 PM. 25 Jan 215:26 PM. 25 Jan
आप भी जानें क्या है ई-ईपीआईसी
ई-ईपीआईसी (e-EPIC) की बात करें तो ये एक गैर संपादन योग्य सुरक्षित पोर्टेबल दस्तावेज है जिसमें फोटो, सुरक्षिक क्यूआर कोड, सीरियल नंबर आदि अंकित नजर आएगा. इससे मोबाइल एप या वेबाइसट के https://voterportal.eci.gov.in/ से डाउनलोड करने का काम आप कर सकते हैं.
5:26 PM. 25 Jan 215:26 PM. 25 Jan
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Digital Voter ID Card LIVE UPDATES : वोटर आईडी कार्ड आज से (Voter ID Card) डिजिटल हो जाएगा. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद वोटर आईडी कार्ड के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण की शुरूआत करेंगे जिसे मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है. Digital Voter ID Card से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ