Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित ने डिप्टी सीएम की ली शपथ

Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही वो तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं.

Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के आजाद मैदान में सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. देवेंद्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर से विधायक हैं. उन्होंने मराठी में शपथ ली.

Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र की ताजपोशी में शामिल हुए पीएम मोदी

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता शामिल हुए.

शिंदे और अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. दोनों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि शिंदे ने आखिरी समय तक अपना पत्ता नहीं खोला था. सस्पेंस बरकरार रखा था. वहीं अजित पवार ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि वो डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. जब फडणवीस, शिंदे और अजित पवार संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उस समय अजित पवार ने कहा था कि वो तो शपथ लेने वाले हैं. दरअसल पत्रकारों ने शिंदे से पूछा कि क्या वह और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इसपर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, शाम तक इंतजार करें”. लेकिन शिंदे को बीच में ही रोकते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, “शाम तक उनका समाज आएगा, मैं शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा”. इस पर सभी हंसने लगे. लेकिन तभी अजित पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, “दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है”. शिंदे के इस बयान पर वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे.

महायुति सरकार के शपथ ग्रहण में मुकेश अंबानी सहित ये हुए दिग्गज हुए शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. साथ ही भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा बॉलीवुड स्टार भी समारोह के गवाह बने. जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त सहित कई स्टार भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए.

कई दौर की बैठक और मंथन के बाद मुख्यमंत्री पर हुआ फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. चुनाव रिजल्ट आने के बाद शिंदे और अजित पवार ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए दांव लगाया था. हालांकि बीजेपी ने भी साफ कर दिया था, इस बार मुख्यमंत्री तो उनकी ही पार्टी से होगा. आखिर-आखिर में खबर आई कि शिंदे नाराज हो गए हैं और अपने गांव सतारा चले गए. इस बीच उनकी पीएम मोदी और अमित शाह से फोन पर बात हुई, जिसके बाद शिंदे ने दूसरे ही दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि बीजेपी जो फैसला लेगी वो उनको मंजूर होगा. सरकार बनाने में उनकी ओर से कोई अड़चन नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >