हिमाचल प्रदेश में आयी आफत को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पीएम मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में आयी प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है. इससे पहले प्रदेश के मंडी में भी अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा अनुरोध किया था कि केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा जल्द से जल्द घोषित कर दे.

Priyanka Gandhi Letter: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया. अपने पत्र में प्रियंका गांधी ने प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का भी जिक्र किया है. और पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि प्रदेश में आये संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें. गौरतलब है कि इससे पहले 12 सितंबर को प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था. अपने एक दिवसीय हिमाचल दौरे में प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कुल्लू-मनाली तक सड़क से यात्रा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था. अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात भी की थी.

बारिश ने बरपाया हिमाचल में कहर

गौरतलब है कि मानसून की शुरुआत के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली थी. जिसके बाद कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कुल्लू और मंडी जिलों समेत कई और इलाकों में जमकर कहर बरपाया था. बता दें, हिमाचल प्रदेश में आयी आपदा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि करीब 12000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसी को लेकर हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गई प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि हिमाचल प्रदेश में बरपी कुदरत के कहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था
हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि स्थिति बेहद दर्दनाक है. बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. लोग पीड़ित हैं. हम अनुरोध कर रहे हैं कि अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा जल्द से जल्द घोषित कर दे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वह सब कुछ कर रही है जो वह कर सकती है. लेकिन कुछ चीजें केवल केंद्र सरकार की मदद से ही की जा सकती हैं. प्रियंका गांधी ने कहा थी कि मुझे यकीन है कि वे मदद करेंगे.मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा करना चाहता है ऐसी आपदा का राजनीतिकरण करना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >