Delhi Weather Today, 19 September 2026: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में आज यानी 19 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
सुबह के समय मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दोपहर में उत्तर दिशा से हवा की गति बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलने की संभावना है और इसकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है.
20 सितंबर 2026 को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. सुबह पूर्व दिशा से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी. दोपहर में उत्तर दिशा से हवा की गति बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
21 सितंबर 2026 को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है. जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार घटकर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
22 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आईएमडी के अनुसार , दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है. जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. दोपहर में उत्तर की दिशा से हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी. शाम और रात में पूर्व की दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
23 सितंबर को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीमें 23 सितंबर को आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे. जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. दोपहर में पूर्व की दिशा से हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी. शाम और रात में दक्षिण-पूर्व की दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार10-15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
24 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. दोपहर में उत्तर पश्चिम की दिशा से हवा की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी. शाम और रात में दक्षिण-पूर्व की दिशा से हवा चलेगी और इसकी रफ्तार10-15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
ये भी पढ़ें: 19 सितंबर को इन राज्यों में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
