दिल्ली में भीषण गर्मी का अलर्ट, इस सप्ताह 40 डिग्री पार सकता है तापमान

Delhi Weather Alert: अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ दिल्ली में गर्मी तेज होती जा रही है. बढ़ते तापमान के कारण दिन का मौसम काफी कठिन होता जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है.

Delhi Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में ठंडक के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. मंगलवार को सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था. दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी गर्मी का असर देखने को मिला. पालम में 37.6 डिग्री, लोधी रोड में 38.1 डिग्री और रिज क्षेत्र में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है. आयानगर में भी पारा 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

रात में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था. पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में भी रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहीं.

मौसम विभाग का अनुमान- आगामी दिनों में बढ़ेगी दिल्ली में गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.

ओडिशा में भीषण गर्मी- 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

दिल्ली के अलावा देश के कई और राज्यों में भी गर्मी का पारा बढ़ने लगा है. ओडिशा में भी भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गयी है. मंगलवार राज्य में सबसे अधिक तापमान टिटलागढ़ में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में कम से कम आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति सहित कई जिलों के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ेंः अब गर्मी का प्रकोप! बिहार से लेकर बंगाल तक उमस, झारखंड समेत इन राज्यों में लू की चेतावनी

15, 16, 17, 18 और 19 अप्रैल तक जमकर बरसेंगे बदरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >