Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड और नेहरू प्लेस के पास PWD की ओर से दोनों कैरिजवे पर फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा है. इसके कारण खासकर पीक आवर्स (व्यस्त समय) के दौरान ट्रैफिक ज्यादा रह सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की यात्रियों को सलाह
- पहले से योजना बनाएं और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.
- अगर संभव हो तो मेट्रो/पब्लिक ट्रांसपोर्ट या उपयुक्त वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
- सावधानी से गाड़ी चलाएं और ट्रैफिक संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें.
- निर्माण कार्य वाली जगह के पास बेवजह रुकने से बचें.
- ट्रैफिक को नियंत्रित करने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं.
शाहदरा में भी ट्रैफिक अलर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाहदरा को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि भारतेंदु हरिश्चंद्र मार्ग, करकरी मोड़ से दयानंद विहार टी-पॉइंट तक PWD की ओर से सेंट्रल वर्ज के नवीनीकरण/पुनर्निर्माण का काम चल रहा है. इसके कारण खासकर पीक आवर्स (व्यस्त समय) के दौरान ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की यात्रियों को सलाह
- पहले से योजना बनाएं और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.
- अपनी मंजिल के हिसाब से उपयुक्त वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
- लेन के नियमों का पालन करें और ट्रैफिक निर्देशों को मानें.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात
