'पांचवी कक्षा की छात्रा को टीचर ने खिड़की से फेंका, पहले मारा कैंची से', दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना

एक शिक्षिका गीता देशवाल ने कथित तौर पर छात्रा को कैंची से मारा और फिर उसे पहली मंजिल पर स्थित कक्षा में नीचे फेंक दिया. जानें दिल्ली के स्कूल में आखिर क्या हुआ

दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को शिक्षक द्वारा पहली मंजिल की खिड़की से फेंके जाने के बाद उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार शिक्षक को हिरासत में लिया गया है और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा.

मामले के संबंध में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने कहा कि देश बंधु गुप्ता रोड के बीट अधिकारी को सुबह करीब 11.15 बजे सूचना मिली कि इलाके के एक स्कूल में एक बच्चे को पहली मंजिल की कक्षा से फेंक दिया गया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये.


छात्रा को पास के अस्पताल में फौरन पहुंचाया गया

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे. छात्रा को पास के अस्पताल में फौरन पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है. चौहान ने कहा कि क्षेत्र के थाना प्रभारी (एसएचओ) और अन्य अधिकारी भी स्कूल पहुंचे. अभी स्थिति को नियंत्रित किया गया है.

Also Read: एसिड अटैक केस में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
शुरुआती जांच से ये बात आयी सामने

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से जो बात सामने आयी है, उसके अनुसार एक शिक्षिका गीता देशवाल ने कथित तौर पर छात्रा को कैंची से मारा और फिर उसे पहली मंजिल पर स्थित कक्षा से नीचे फेंक दिया.

इलाज हिंदू राव अस्पताल में किया जा रहा है

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर जानकारी दी कि घायल छात्रा का इलाज हिंदू राव अस्पताल में किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है. आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया गया है.

आरोपी शिक्षिका निलंबित

दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >