BRICS Summit के चलते दिल्ली में 26 ट्रेनें रद्द; 25 से ज्यादा डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली में BRICS समिट के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. सुरक्षा और VVIP आवाजाही के लिए 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 25 से अधिक ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. राजधानी समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी.

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित हो रहे BRICS Leaders’ Summit को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे के संचालन पर भी इसका सीधा असर हुआ है. यात्रियों की सुविधा और VVIP तथा विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और नियंत्रित करने का फैसला लिया है.

26 ट्रेनें कैंसिल, दर्जनों सेवाओं पर असर

नॉर्दर्न रेलवे के मुताबिक दिल्ली डिवीजन में 26 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 25 से अधिक ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशन से पहले समाप्त या वहीं से शुरू किया जाएगा. कुछ ट्रेनों की रफ्तार और परिचालन भी निर्धारित समय के मुकाबले नियंत्रित रहेगा.

राजधानी समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट

BRICS Summit के दौरान दिल्ली रेलवे नेटवर्क के संवेदनशील हिस्सों से ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. इसके तहत राजधानी एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा. रांची, डिब्रूगढ़, सियालदह, हावड़ा और भुवनेश्वर जाने वाली कुछ राजधानी सेवाएं भी प्रभावित होंगी.

इन स्टेशनों से शुरू या खत्म होंगी ट्रेनें

कुछ ट्रेनों को उनके नियमित गंतव्य तक नहीं भेजा जाएगा. रेलवे की योजना के तहत कई सेवाओं को गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा और शकूरबस्ती जैसे स्टेशनों पर शॉर्ट-ओरिजिनेट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा. यानी यात्रियों को इन स्टेशनों से आगे अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है.

11 सितंबर: इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

ट्रेन नंबरट्रेनरूट
64015PWL-SSB EMUपलवल–शकूरबस्ती
64429GZB-NDLS EMUगाजियाबाद–नई दिल्ली
64433GZB-NDLS EMUगाजियाबाद–नई दिल्ली
64492NDLS-Palwal Ladies EMUनई दिल्ली–पलवल
64491EMUदिल्ली जंक्शन–शामली

12 सितंबर: कैंसिल ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबरट्रेनरूट
64425GZB-NDLS EMUगाजियाबाद–नई दिल्ली
64432NDLS-GZB EMUनई दिल्ली–गाजियाबाद
64013PWL-SSB EMUपलवल–शकूरबस्ती
64015PWL-SSB EMUपलवल–शकूरबस्ती
64429GZB-NDLS EMUगाजियाबाद–नई दिल्ली
64433GZB-NDLS EMUगाजियाबाद–नई दिल्ली
64441GZB-NDLS EMUगाजियाबाद–नई दिल्ली
64492NDLS-Palwal Ladies EMUनई दिल्ली–पलवल
64410NDLS-GZB EMUनई दिल्ली–गाजियाबाद
64443GZB-DLI EMUगाजियाबाद–दिल्ली जंक्शन
64418DLI-GZB MEMUदिल्ली जंक्शन–गाजियाबाद
64445EMUगाजियाबाद–दिल्ली जंक्शन
64412EMUदिल्ली जंक्शन–गाजियाबाद

VVIP मूवमेंट के लिए रेलवे ने बनाया विशेष प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने BRICS Summit को देखते हुए दिल्ली डिवीजन के लिए विशेष ट्रेन-हैंडलिंग प्लान तैयार किया है. इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ VVIP और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को सुचारु रखना है. इसके तहत ट्रेनों के रद्दीकरण, डायवर्जन, शॉर्ट-टर्मिनेशन और नियंत्रित परिचालन जैसे कदम उठाए गए हैं.

13 सितंबर: कैंसिल ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबरट्रेनरूट
64053Palwal-Ghaziabad EMUपलवल–गाजियाबाद
64439GZB-Delhi Jn EMUगाजियाबाद–दिल्ली जंक्शन
64071BVH-Shakurbasti EMUबल्लभगढ़–शकूरबस्ती
64078NDLS-Palwal EMUनई दिल्ली–पलवल
64411SBB-Delhi Jn EMUसाहिबाबाद–दिल्ली जंक्शन
64031GZB-Shakurbasti EMUगाजियाबाद–शकूरबस्ती
64406EMUदिल्ली जंक्शन–गाजियाबाद
64426EMUनई दिल्ली–गाजियाबाद

25+ ट्रेनों का रूट बदला गया

11 सितंबर: डायवर्ट ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेननया रूट/डायवर्जन
64419NZM-GZB EMUनिजामुद्दीन–तिलक ब्रिज–BPNL–साहिबाबाद
20840नई दिल्ली–रांची राजधानीनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद
12424राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद
12314नई दिल्ली–सियालदह राजधानीनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद
12306नई दिल्ली–हावड़ा राजधानीनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद
22812नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानीनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद
64904गाजियाबाद–मथुरा EMUसाहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन
12394संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद

12 सितंबर: डायवर्ट ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबरट्रेननया रूट/डायवर्जन
12420गोमती एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–दिल्ली शाहदरा–साहिबाबाद
12392श्रमजीवी एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–दिल्ली शाहदरा–साहिबाबाद
20503राजधानी एक्सप्रेससाहिबाबाद–दिल्ली शाहदरा–दिल्ली जंक्शन
12314नई दिल्ली–सियालदह राजधानीनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–दिल्ली शाहदरा–साहिबाबाद
12302नई दिल्ली–हावड़ा राजधानीनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–दिल्ली शाहदरा–साहिबाबाद
64904गाजियाबाद–मथुरा EMUसाहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन
54411रेवाड़ी–मेरठ पैसेंजरदिल्ली किशनगंज–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद
11842कुरुक्षेत्र–खजुराहो एक्सप्रेसआदर्श नगर दिल्ली–सफदरजंग–ओखला
64906गाजियाबाद–पलवल EMUसाहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन
54473दिल्ली–सहारनपुर पैसेंजरदिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद
15566नई दिल्ली–ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद
20802मगध एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद
12562स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेसनई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद

13 सितंबर: डायवर्ट ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबरट्रेननया रूट/डायवर्जन
54474सहारनपुर–दिल्ली पैसेंजरसाहिबाबाद–दिल्ली शाहदरा–दिल्ली जंक्शन
12559बनारस–नई दिल्ली शिवगंगासाहिबाबाद–दिल्ली शाहदरा–दिल्ली जंक्शन
64472पानीपत–गाजियाबाद MEMUसब्जी मंडी–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद
14030मेरठ–श्रीगंगानगर स्पेशलसाहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन–दिल्ली किशनगंज
64903मथुरा–गाजियाबाद EMUनिजामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद
64055पलवल–गाजियाबाद EMUनिजामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद
12581बनारस–नई दिल्ली सुपरफास्टसाहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन

Vande Bharat भी प्रभावित, 40 मिनट तक हो सकती है देरी

सिर्फ लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें ही नहीं, बल्कि कई सुपरफास्ट और वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा. NCR, पलवल और दुधिया सेक्शन में कुछ ट्रेनों को करीब 10 से 40 मिनट तक रेगुलेट किया जा सकता है. वहीं बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को NCR सेक्शन में करीब 35 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा.

Vande Bharat समेत इन ट्रेनों की रफ्तार भी होगी नियंत्रित

ट्रेन नंबरट्रेनदेरी/रेगुलेशन
22415बनारस–नई दिल्ली Vande Bharatकरीब 35 मिनट
11077पुणे–जम्मूतवी एक्सप्रेसNCR में 40 मिनट, पलवल में 20 मिनट
12137पंजाब मेलNCR में 40 मिनट, पलवल में 20 मिनट
12279ताज एक्सप्रेसNCR में 40 मिनट, पलवल में 20 मिनट
12556गोरखधाम एक्सप्रेसकरीब 30 मिनट + 20 मिनट
12472स्वराज एक्सप्रेसकरीब 30 मिनट
64073धौलपुर–नई दिल्ली EMUकरीब 30 मिनट
11905आगरा कैंट–होशियारपुरकरीब 15 मिनट
12625केरल सुपरफास्टNCR में 40 मिनट, NR में 20 मिनट
20807हिराकुंड एक्सप्रेसकरीब 15 मिनट
12926पश्चिम एक्सप्रेसकरीब 35 मिनट
2455कानपुर–नई दिल्ली स्पेशलकरीब 10 मिनट

यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे परिचालन में ये बदलाव 11 से 13 सितंबर तक लागू रहेंगे और ट्रेन व रूट के हिसाब से असर अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के रूट, समय और परिचालन स्थिति की ताजा जानकारी जरूर हासिल कर लें, ताकि अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >