दिल्ली की दमघोंटू हवा से हलक में अटकी जान, हिल स्टेशनों की ओर भाग रहे लोग, देखें वीडियो

Delhi Pollution: दिल्ली की दमघोंटू हवा से लोग परेशान हैं. सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है. तरह-तरह के बीमारियों से राजधानीवासी परेशान हैं. शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 398 दर्ज किया गया. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (AQEWS) का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों तक स्थिति और भी बिगड़ सकती है.

Delhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए लोग हिल स्टेशनों की ओर भाग रहे हैं. दिल्ली का AQI दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है, और इससे बचने के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोग मनाली और हिमाचल प्रदेश के दूसरे हिल स्टेशनों जैसे पॉपुलर टूरिस्ट जगहों पर जा रहे हैं.

दिसंबर में 15000 टूरिस्ट गाड़ियां कुल्लू-मनाली पहुंची

दिसंबर में पूरे देश से 15000 टूरिस्ट गाड़ियां कुल्लू-मनाली पहुंची हैं, जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिला है. कुल्लू के पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू, रोहित शर्मा ने कहा, मनाली घाटी में 15000 से ज्यादा टूरिस्ट गाड़ियां आ चुकी हैं. रोजाना लगभग 950-1000 गाड़ियां आ रही हैं. क्रिसमस और नए साल के आने के साथ, पूरे देश से टूरिस्ट एडवांस बुकिंग कर रहे हैं. अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी होती है, तो टूरिस्ट की संख्या और बढ़ेगी.

क्या कहते हैं टूरिस्ट?

दिल्ली से मनाली पहुंचे एक टूरिस्ट तन्मय जैन एएनआई के साथ बातचीत में कहते हैं, अगर हम AQI की बात करें, तो दिल्ली का AQI बहुत ज्यादा है. अभी यह 400-500 से ज्यादा है. उसकी तुलना में, यहां का AQI बहुत ताजा लगता है.

रविवार और सोमवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है वायु प्रदूषण

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यू ईडब्ल्यूएस) ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन में प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर और बिगड़ सकता है और रविवार एवं सोमवार को यह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें पांच से नौ घंटे लेट, इन गाड़ियों का परिचालन बंद 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >