Delhi Murder : स्कूटी टच होने पर दिल्ली में युवक को चाकू से गोदा

Delhi Murder : दिल्ली में स्कूटर छू जाने को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Delhi Murder : दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, स्कूटर हल्का सा छू जाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने स्कूटर पर सवार 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया. राजधानी में चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि रानी गार्डन के निवासी यश को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 41 मिनट पर लक्ष्मी नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पीछा करने के दौरान अमान ने यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंपा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रिहान, मोहम्मद अमान और लकी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार यश स्कूटर से घर जा रहा था, तभी उसका बाइक कथित तौर पर रिहान को छू गया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई. उन्होंने बताया कि रिहान के दो दोस्त अमान और लकी भी इस विवाद में शामिल हो गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों आरोपियों ने यश का गीता कॉलोनी पुस्ता फ्लाईओवर की ओर पीछा किया. पीछा करने के दौरान अमान ने कथित तौर पर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया.’’

स्थानीय लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. घटना की सूचना मिलते ही गीता कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. यश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >