Delhi Mayor Elections: AAP के उम्मीदवार महेश खिची और रविंदर भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया

Mayor Elections: दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होने हैं. इसके लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

Mayor Elections: AAP के उम्मीदवार महेश खिची ने मेयर और रविंदर भारद्वाज ने डिप्टी मेयर के लिए नामांकन दाखिल किया. दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होगा. मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान आम नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी भी मौजूद थीं. उन्होंने इस दौरान कहा, हमारे मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवार पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं. आज, महेश कुमार का मेयर बनना और रविंदर भारद्वाज का डिप्टी मेयर बनना दिखाता है कि कैसे आप अपने कार्यकर्ताओं और जमीन पर काम करने वालों को पहचानती है.

बीजेपी चुनाव में गड़बड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ती

दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी से जब चुनाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, बीजेपी चुनाव में गड़बड़ी और उत्पात मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती. लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे दिल्ली की जनता के जनादेश का सम्मान करेंगे और कोई गलत कदम उठाने की कोशिश नहीं करेंगे.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई थी गड़बड़ी

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी हुई थी. 30 जनवरी को मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने जीत दर्ज की थी. उसने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराया था. बीजेपी उम्मीदवार को 12 के मुकाबले 16 वोट मिले थे. आठ वोट अवैध घोषित किए गए थे. निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह पर आठ मतों को मैनिपुलेट करने का आरोप लगा था.

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला पलटा

आम आदमी पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट ने नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया था. इसके अलावा कोर्ट ने कदाचार के लिए निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया था.

Also Read: AAP ने चुनाव प्रचार के लिए लॉन्च की वेबसाइट, बताया रामराज्य से प्रेरित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >