महिला सम्मान योजना की जांच के आदेश पर बौखलाए केजरीवाल, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Mahila Samman Yojana: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. एलजी ने आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना पर जांच का आदेश दे दिया है. जिससे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा दिया.

Mahila Samman Yojana: महिला सम्मान योजना पर जांच के आदेश से भड़के अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बीजेपी, कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली. AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “जब लाखों लोगों ने महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण कराया तो भाजपा की नींद उड़ गई और भाजपा बुरी तरह से बौखला गई. तब इन्होंने ठान लिया कि इन योजनाओं को किसी तरह से बंद किया जाए. इन्होंने अपने गुंडे भेजे और कई जगहों पर हमारे कैंप उखाड़ने की कोशिश की. आज इन्होंने एक फर्जी जांच के आदेश दिए. ये जांच के नाम पर उस योजना को बंद करना चाहते हैं जो अभी शुरू भी नहीं हुई है. भाजपा ने अपने इस कदम से अपनी नीयत साफ कर दी है.”

केजरीवाल ने बीजेपी पर गुंडे भेजकर रजिस्ट्रेशन कैंप उखाड़ने का लगाया आरोप

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद हम महिलाओं को 2100 रुपये देंगे और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देंगे. ये दोनों योजनाएं जनता के लिए इतनी फायदेमंद थीं कि लाखों लोगों ने पहले ही इनके लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया था. इससे भाजपा घबरा गई, कई भाजपा नेताओं ने मुझसे कहा कि जीतना तो दूर, कई जगहों पर भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी. पहले उन्होंने अपने गुंडे भेजे, फिर पुलिस भेजकर रजिस्ट्रेशन कैंप उखाड़ दिया, आज उन्होंने फर्जी जांच के आदेश दे दिए कि जांच होगी. किस बात की जांच होगी? हमने चुनाव में घोषणा की थी कि अगर हम चुनाव जीतेंगे तो इसे लागू करेंगे.”

यह भी पढ़ें: महिला सम्मान योजना पर जांच के आदेश, दिल्ली चुनाव से पहले AAP और BJP में बढ़ा तनाव

केजरीवाल का आरोप- भाजपा सब कुछ बंद करने के लिए लड़ रही चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि इस कदम से भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं. आज उन्होंने बता दिया है कि अगर आप उन्हें वोट देंगे तो वे महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लागू नहीं करेंगे. वे बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा बंद कर देंगे, वे आपकी मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त इलाज और मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे. भाजपा सब कुछ बंद करने के लिए चुनाव लड़ रही है.”

केजरीवाल ने कहा- कांग्रेस के सामने गिड़गिड़ा रही है बीजेपी

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी की हालत ऐसी है कि वो कांग्रेस पार्टी के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं कि उन्हें बचाओ. बीजेपी में खुद शिकायत करने की हिम्मत नहीं है, लेकिन संदीप दीक्षित से शिकायत करवा दी. ये दोनों आप को रोकना चाहते हैं. मैं आपके लिए दोबारा जेल जाने को तैयार हूं. क्या देश उनकी पुश्तैनी संपत्ति है? जो पैसे बांट रहा है, खुलेआम वोट मांग रहा है, उसे क्यों नहीं रोक रहे हैं?”

एलजी ने महिला सम्मान योजना की जांच का दिया आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना पर जांच का आदेश दे दिया है. एलजी के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को AAP द्वारा की गई घोषणाओं के बारे में पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है, “एलजी ने मुख्य सचिव से गैर-सरकारी लोगों द्वारा व्यक्तिगत विवरण और फॉर्म एकत्र करने के मामले में संभागीय आयुक्त के माध्यम से जांच कराने को कहा है. इसके अलावा, पुलिस आयुक्त फील्ड अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में भोले-भाले नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करके उनकी गोपनीयता का उल्लंघन कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले AAP में शामिल हुए फिटनेस इन्फ्लिएंसर, केजरीवाल ने किया तारीफ

क्या है आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना?

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. जिसमें दिल्ली की हर महिला (18 वर्ष से अधिक आयु की) को 1000 रुपये प्रतिमाह देने और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रतिमाह करने की बात कही गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >