PM Modi On Delhi Result: ‘शॉटकट राजनीति का शॉट सर्किट हो गया’, बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी

PM Modi Speech: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली आप-दा से मुक्त हो गई. पीएम ने कहा- शॉटकट का शॉट सर्किट हो गया. जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली की जनता ने नकार दिया है.

अन्ना हजारे को आप-दा से कुकर्मों से मुक्ति मिली : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप-दा’ के ये लोग ये कहकर राजनीति में आए थे कि हम राजनीति को बदल देंगे, लेकिन ये लोग पूरी तरह से बेईमान निकले. आज मैं अन्ना हजारे जी का वक्तव्य सुन रहा था. अन्ना हजारे जी लंबे समय से इन लोगों के कुकर्मों का दर्द झेल रहे हैं. आज उन्हें भी उस दर्द से मुक्ति मिली होगी.”

दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया : पीएम मोदी

दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया. आज दिल्ली की जनता ने स्पष्ट कर दिया है. दिल्ली के असली मालिक दिल्ली के लोग ही हैं. जो लोग खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे, उनका सच सामने आ गया है. दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ के लिए कोई जगह नहीं है. दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया.”

कांग्रेस खुद तो डूबती है अपने साथियों को भी डुबोती है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- “कांग्रेस परजीवी पार्टी बन गई है. वो खुद तो डूबती ही है, अपने साथियों को भी डुबोती है. पीएम ने कहा- दिल्ली में कांग्रेस 6 बार से अपना खाता भी नहीं खोल पाई.”

NDA का मतलब विकास की गारंटी, सुशासन की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एनडीए का मतलब विकास की गारंटी, सुशासन की गारंटी. विकास और सुशासन का लाभ गरीब और मिडिल क्लास को भी होता है. सभी ने बीजेपी को जबरदस्त समर्थन दिया है.

अराजकता, अहंकार और आपदा की हार हुई : पीएम मोदी

दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेनी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज की जीत ऐतिहासिक है. यह कोई साधारण जीत नहीं है. दिल्ली की जनता ने ‘आप-दा’ को बाहर निकाल दिया है. दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्ति मिल गई है. दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है. आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है. आज दिखावटीपन, अराजकता, अहंकार और दिल्ली को घेरने वाले ‘आप-दा’ की हार हुई है. मैं इस जीत के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता और आप सभी को बधाई देता हूं.”

भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर देश को भरोसा : पीएम मोदी

पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- “मैं देख रहा था कि देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में भी एक पीड़ा थी. दिल्ली की पूरी तरह सेवा नहीं कर पाने की पीड़ा थी, लेकिन आज दिल्ली ने हमारी इस प्रार्थना को भी स्वीकार कर लिया है. 21वीं सदी में जन्मे युवा अब पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे. आज के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर देश को कितना भरोसा है. लोकसभा चुनाव में उस जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया. अब दिल्ली में एक नया इतिहास रचा गया है.”

मिल्कीपुर में भी बीजेपी को जीत मिली: पीएम मोदी

आज देश तुष्टिकरण नहीं, बीजेपी की नीति को चुना जा रहा है’…आज दिल्ली के साथ-साथ अयोध्या के मिल्कीपुर में भी बीजेपी को जीत मिली है. हर वर्ग ने बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट दिया है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >