Delhi Election 2025: भाजपा का दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला, 250 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

Delhi Election 2025: भाजपा ने दिल्ली सरकार पर शेल्टर होम में 250 करोड़ का बाद आरोप लगाया है और इस मामले में एसीबी से जांच की मांग की है.

Delhi Election 2025: भाजपा ने दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए 250 करोड़ के शेल्टर होम(दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) पर घोटाले का आरोप लगाया है. भाजपा ने इस मामले की शिकायत लोकयुक्त और एसीबी से भी की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है.

वीरेंद्र सचदेवा ने आप सरकार पर साधा निशान

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा,’दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB), जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर लोगों के लिए आवास का प्रबंध करना है, अब भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है; जनवरी 2024 में दिल्ली की सड़कों पर 318 बेघर लोगों की मौत ने इस विभाग की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। मंगोलपुरी से जमनापार तक के निरीक्षण और बातचीत में यह खुलासा हुआ कि जहां 6 लोगों की ड्यूटी होनी चाहिए, वहां केवल 2 लोग काम कर रहे हैं. दिल्ली सरकार और DUSIB ने NGOs के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया है.

Also Read.. First CM Of Delhi: विदेश में जन्मा दिल्ली का सबसे यंग CM कौन? जिसने गांधी जी के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार

आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मामले पर उपराज्यपाल को कारवाई करना चाहिए. सरकार ने इस मामले की शिकायत की थी लेकिन इसको दबा दिया गया. अब भाजपा और उपराज्यपाल को इस मामले पर बयान देना चाहिए.

Also Read.. Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की वो 4 सीटें जहां एकतरफा जीतती है ‘आप’? कोई नहीं टिकता यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >