Delhi Crime News : दिल्ली में दरिंदगी! 9 साल की बच्ची सूटकेस में खून से लथपथ मिली

Delhi Crime News : उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल की बच्ची खून से सनी हालत में एक फ्लैट के अंदर सूटकेस में मिली. लड़की की संदिग्ध हालत में मौत के बाद यौन उत्पीड़न की आशंका व्यक्त की जा रही है.

Delhi Crime News : उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक दर्दनाक खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में मिली. वह सूटकेस में पाई गई. इसकी सूचना परिजनों को मिलने के बाद, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ऐसी आशंका है कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद सूटकेस में भरकर फ्लैट में ही छोड़ दिया गया था.

बच्ची बेहोशी की हालत में एक सूटकेस में पड़ी थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची घर से अपनी बड़ी अम्मी को बर्फ देने निकली थी, लेकिन दो घंटे बाद भी नहीं लौटी. इससे परिवार के लोग चिंतित हो गए. पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया तो एक शख्स ने बताया कि बच्ची को घर से करीब 200 मीटर दूर एक फ्लैट की ओर जाते हुए देखा गया था. जब बच्ची के पिता उस फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट के बाहर से ताला लटका हुआ है. शक होने पर उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर गए तो देखा कि बच्ची बेहोशी की हालत में एक सूटकेस में पड़ी थी.

थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई

पुलिस ने प्राथमिक मेडिकल जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ” दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई. इसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई. टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे. अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया.” अधिकारी ने बताया, “डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई.”

आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया, “सबूत जुटाने और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >