Video : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

Video : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया.

Video : रविवार (6 सितंबर) को एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया. मौके पर दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां तैनात हैं. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, हादसे की पहली सूचना दोपहर 1:33 बजे मिली थी. सत्य निकेतन में कई कॉलेज छात्र रहते हैं. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं है कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं या कितने घायल हुए हैं. अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत को ‘Hostel Daze’ कहा जाता है. यह लड़कों के लिए बना पीजी था और पांच मंजिला था. इसके ठीक बगल की एक और इमारत भी गिर गई.


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों इमारतों में जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, उनके मलबे में दबे होने की आशंका है. कितने छात्र फंसे हैं, इसकी सही जानकारी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही मिल पाएगी. हादसे के करीब 15-20 मिनट बाद से दमकल और बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बचावकर्मियों को मलबे से घायलों को निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.


सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन, आरके पुरम में इमारत गिरने की घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर राहत-बचाव में जुटी हैं. एहतियात के तौर पर पास की दूसरी इमारत को खाली करा लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >