Delhi Assembly Session: ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, उपराज्यपाल के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

सत्र की शुरुआत होने से पहले बीजेपी विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे. दरअसल बिजेपी विधायकों ने प्रदूषण को मुख्य मुद्दा बनाया और अरविंद केजरीवाल सरकार की जमकर आलोचना की.

दिल्ली विधानसभा सत्र के तीन दिवसीय सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गयी. लेकिन सत्र आरंभ होते ही भाजपा विधायकों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया. दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि भारी हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया. सदन में भाजपा और आप विधायकों एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को कुछ देर के लिए रोक दिया.

एलजी के खिलाफ विरोध मार्च में उतरे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ विरोध मार्च में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उतर गये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एलजी शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड नहीं जाने देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपराज्यपाल संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मान रहे. अरविंद केजरीवाल ने कहा, उपराज्यपाल स्वतंत्र फैसला नहीं ले सकते हैं.

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक

सत्र की शुरुआत होने से पहले बीजेपी विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे. दरअसल बिजेपी विधायकों ने प्रदूषण को मुख्य मुद्दा बनाया और अरविंद केजरीवाल सरकार की जमकर आलोचना की.


Also Read: ललन सिंह ने भाजपा पर लगाया धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप, बोले- बीजेपी का काम देश में केवल भ्रम फैलाना है

एलजी के विरोध में वेल तक पहुंचे आप विधायक

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जहां एक ओर भाजपा विधायक दिल्ली में प्रदुषण को मुद्दा बनाकर केजरीवाल सरकार को घेरने की कोशिश की, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना के खिलाफ विराध प्रदर्शन किया. सदन में हंगामे करने के साथ विधानसभा के बाहर भी हाथों में पोस्टर लेकर विरोध किया. आप विधायकों ने एलजी से शिक्षकों को ट्रेनिंग नहीं करने देने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >