70% महंगी शराब से दिल्ली वाले बेफिक्र, बस उन्हें व्यवस्था चाहिए! जानिए Lockdown 3 के दूसरा दिन का हाल

Lockdown 3, coronavirus in delhi , Liquor Sale in delhi: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शराब का शौक रखने वालों को जोरदार झटका दिया है. राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी ‘स्पेशल कोरोना फीस’ लगाने का निर्णय दिल्ली सरकार ने किया है. अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध होगी. बढ़े हुए दाम मंगलवार यानी आज से लागू हो चुके हैं.

Lockdown 3, coronavirus in delhi , Liquor Sale in delhi: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शराब का शौक रखने वालों को जोरदार झटका दिया है. राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी ‘स्पेशल कोरोना फीस’ लगाने का निर्णय दिल्ली सरकार ने किया है. अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध होगी. बढ़े हुए दाम मंगलवार यानी आज से लागू हो चुके हैं.

इसका मतलब यह है कि एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना है. दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये में ग्राहकों को मिलेगी. दिल्ली सरकार के इस फैसले को शराब की दुकानों से भीड़ हटाने के एक तरीके के तौर पर भी देखा जा रहा है. लॉकडाउन में छूट मिलते ही पहले दिन सोमवार को दिनभर शराब की दुकानों पर लोगों की बेकाबू भीड़ नजर आयी थी. शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सारे पाठ फेल होने के बाद कई जगह पर पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पडा था.

Also Read: पूरे देश में अंधेरा छाने का खतरा, नहीं मिलेगी बिजली अगर मोदी सरकार ने नहीं निकाला इसका हल
कर्नाटक में शराब लेने का अनोखा तरीका

कर्नाटक में शराब लेने का अनोखा तरीका लोगों ने अपनाया है. यहां दुकान के बाहर नंबर लगाने के लिए लोग चप्पल, बोतल और बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी तसवीर सामने आयी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.


दुकानें खुली तो बाहर लंबी कतार

सोमवार को दिल्ली में जब शराब की दुकानें खुली तो बाहर लंबी कतार लग गयी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि दिल्ली में कुछ दुकानों पर अव्यवस्था नजर आयी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमें किसी क्षेत्र से सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना और दूसरे मानदंडों के उल्लंघन के बारे में पता चलता है, तो हमें उस क्षेत्र को सील करना होगा और वहां दी गयी रियायतों को वापस लेना पड़ेगा.


बंद हो सकतीं हैं शराब की दुकानें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शराब दुकानों के बाहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मुझे थोड़ा दुःख हुआ कि कुछ दुकानों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि ऐसा करके लोग अपने और अपने परिवार का नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. यदि यही स्थिति रही और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा तो दुकानों को बंद करने का काम सरकार करेगी. आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि घर से बाहर निकले से पहले मास्क पहनें. सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें. अपने हाथों को लगातार साफ करते रहें.

Also Read: रांची के हिंदपीढ़ी में तीन इलाके पूरी तरह सील, नाला रोड, ग्वाला टोली और तिवारी टैंक रोड से आवाजाही पर पाबंदी
दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुली

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सोमवार से दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की 150 दुकान खोलने की इजाजत दी गयी है. ये दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी. दुकान पर ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा और चेहरे पर मास्क लगाना ही होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >