Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 में ढील देने से किया इनकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने GRAP-4 में ढील देने से साफ इनकार कर दिया है.

Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए सोमवार को साफ कर दिया है कि जब तक प्रदूषण का स्तर कम नहीं होता है, तब तक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)-IV उपायों में ढील नहीं दी जाएगी. साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इसमें गिरावट आने के बाद ही ढील दी जाएगी. SC ने कहा कि वह GRAP IV में संशोधन के पहलुओं पर गुरुवार 5 दिसंबर को सभी पक्षों की सुनवाई करेगा.

जब हम टॉप अधिकारियों को बुलाते हैं, तभी काम शुरू होता है : कोर्ट

वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को फटकारा. कहा, जब हम शीर्ष अधिकारियों को बुलाते हैं, तभी काम शुरू होता है. कोर्ट ने पाया कि एनसीआर के किसी भी राज्य- दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और यूपी ने निर्माण श्रमिकों को मुआवजा देने के उसके निर्देश का पालन नहीं किया है. कोर्ट ने मुख्य सचिवों को अगली तारीख पर वर्चुअली उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

Also Read: Parliament Winter Session : लोकसभा में अदाणी मामले पर जोरदार हंगामा, लगे नारे

अधिकारियों के बीच समन्वय की पूरी तरह कमी

वायु प्रदूषण को लेकर लेकर कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई, जिसपर भी कोर्ट ने संज्ञान लिया. कहा कि MCD, दिल्ली पुलिस, DPCC और अन्य अधिकारियों के बीच समन्वय की पूरी तरह कमी है. आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इन सभी संस्थाओं की गतिविधियों का समन्वय करे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उपायों का सभी तरह से पालन हो. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बार के सदस्य जो कोर्ट कमिश्नर हैं, उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >