Delhi AIR Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना खतरनाक, 5 राज्यों में सामने आये पराली जलाने के मामले

Delhi AIR Pollution: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई तथा वायु गुणवत्ता एक बार फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई.

Delhi AIR Pollution: दिल्ली में सांस लेना खतरनाक होता जा रहा है. हवा जहरीली होती जा रही है. 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार शाम चार बजे 316 दर्ज किया गया, जो सुबह के 290 से अधिक है. आनंद विहार में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंच गया, जबकि शहर के 27 अन्य निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया, जिसका स्तर 300 से ऊपर था. पड़ोसी गाजियाबाद (330) में भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया.

450 से ऊपर एक्यूआई को बेहद गंभीर माना जाता है

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है.

पंजाब सहित पांच राज्यों में पराली जलाने के सामने आये मामले

पंजाब सहित पांच राज्यों में पराली जलाने के मामले सामने आये हैं. जिससे वायु गुणवत्ता बेहद खराब होती जा रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में हाल के दिनों में सबसे अधिक 842 पराली जलाने के मामले सामने आय थे. जबकि हरियाणा में 64 और उत्तर प्रदेश में 42 मामले सामने आये थे. राजस्थान में 80 और मध्य प्रदेश में 296 मामले सामने आये थे. शनिवार को ही पंजाब के संगरूर से पराली जलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. अमृतसर की अंजला से भी पराली जलाने का वीडियो समाने आया है.

दिल्ली में रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा छाए रहने तथा दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >