Defence Minister Rajnath Singh:

Defense: भारत रक्षा उपकरण के निर्यात मामले में बनेगा अग्रणी देश

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत अब सिर्फ विदेश से आयातित हथियारों और प्लेटफार्मों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि भारत में निर्मित उपकरण सैन्य शक्ति का प्रमुख आधार बन गए हैं.

Defense: आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा बन गया है. भारत आतंकवाद को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और उसे जड़ से समाप्त करने के अभियान को जारी रखेगा. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को नष्ट करने का काम किया. लेकिन भारत की आतंक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान ने तनाव बढ़ाने की कोशिश की. पाकिस्तान की ओर से देश के सैन्य और नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया. लेकिन भारतीय सेना ने ना सिर्फ पाकिस्तान के हर हमले को विफल किया, बल्कि पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया.

भारतीय कार्रवाई के डर से पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम की गुजारिश की गयी. भारत ने शर्तों के साथ युद्ध विराम की गुजारिश को स्वीकार कर लिया. लेकिन यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की भावी कदम पर भारत की कार्रवाई तय होगी. शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन पर वायु सैनिकों को संबोधित करते यह बात कही. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के व्यवहार में बदलाव आता है तो यह अच्छी बात है, लेकिन आतंकवाद को लेकर उसके रवैये में बदलाव नहीं आया तो भारतीय सेना कड़ी कार्रवाई करेगी. ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल सिर्फ स्थगित किया है. भारतीय सेना की कार्रवाई तो बस एक ट्रेलर थी, अगर जरूरत पड़ी तो पूरी तस्वीर दिखाएंगे. 


स्वदेशी हथियार बन रहे हैं देश की ताकत


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि सीमा पार किए बिना पाकिस्तान के हर कोने पर हमला करने में सक्षम हैं. भारतीय वायुसेना ने आतंकी शिविरों और बाद में पाकिस्तान के एयरबेस को नष्ट कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत अब सिर्फ विदेश से आयातित हथियारों और प्लेटफार्मों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि भारत में निर्मित उपकरण सैन्य शक्ति का प्रमुख आधार बन गए हैं. देश में निर्मित हथियार अभेद्य और सटीक निशाना लगाने की क्षमता का प्रदर्शन कर दुनिया को अचंभित कर दिया है. पाकिस्तान ने भी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को स्वीकार कर लिया. भारत में बनी इस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन की रोशनी दिखायी. 

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान और दुनिया को हतप्रभ कर दिया. डीआरडीओ द्वारा बनाए गए आकाश और अन्य रडार सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई. पहले रक्षा उपकरणों के आयात पर भारत की निर्भरता काफी अधिक थी. लेकिन आज आर्टिलरी सिस्टम, रडार सिस्टम, मिसाइल शील्ड, ड्रोन और जवाबी ड्रोन जैसे उपकरणों का निर्माण देश में हो रहा है. भारत रक्षा क्षेत्र में आयातक से निर्यातक बन रहा है और आने वाले समय में रक्षा बाजार में बाजार एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेगा.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >