Chennai Air Show: चेन्नई में वायुसेना का एयर शो देखने आए 3 लोगों की मौत, करीब ढाई सौ लोग अस्पताल में भर्ती

Chennai Air Show: इंडियन एयरफोर्स की 92वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो का में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 230 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Chennai Air Show: इंडियन एयरफोर्स की 92वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो का में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दम घुटने से तीन दर्शकों की मौत हुई है. वहीं, 230 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यातायात में अव्यवस्था के कारण शहर के कई जगहों पर इस तरह की घटनाए देखने को मिली. एयर शो देखने के लिए जमा हुए हजारों लोगों को कार्यक्रम के बाद घर लौटने में कई तरह परेशानियों को सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो गई. निकटवर्ती लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और कई लोगों को प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने खतरा उठाकर यात्रा की और कई लोगों की ट्रेन छूट गई. वहीं, एयर शो स्थल के नजदीक अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी.

वहीं पुलिस ने बताया कि तीन एंबुलेंस ट्रैफिक जाम में फंस गए जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरीना पर लगभग भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी और गर्म मौसम के कारण कई लोग बेहोश हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. भारी भीड़ के कारण मरीना से शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया. वाहन एक ही स्थान पर लंबे समय तक खड़े रहे.

घटना को लेकर एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि यह जानते हुए कि लाखों लोग घूमने आएंगे. इसके बाद भी कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्था और यातायात का ठीक से प्रबंध नहीं किया गया. पुलिस बल भी संख्या भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं थी. उन्होंने लिखा है कि खबर चौंकाने वाली है कि लोग भारी ट्रैफिक में फंसे रहे. यहां तक ​​कि पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है, और लू लगने के कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों की मौत की भी खबर है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना जताई है.

बता दें, रविवार को भारतीय वायुसेना के विमानों ने मरीना तट के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया. ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों के रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >