Data Net India: डेटा नेट इंडिया ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया गया IndiastatQuiz.com

भारत और इसके विभिन्न राज्यों, जिलों और चुनावी क्षेत्रों पर सामाजिक -आर्थिक सांख्यिकीय डेटा उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी डेटा नेट इंडिया ने क्विज प्रतियोगिताओं और ओलंपियाड के लिए समर्पित मंच IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश किया है.

Data Net India: भारत और इसके विभिन्न राज्यों, जिलों और चुनावी क्षेत्रों पर सामाजिक -आर्थिक सांख्यिकीय डेटा उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी डेटा नेट इंडिया ने क्विज प्रतियोगिताओं और ओलंपियाड के लिए समर्पित मंच IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ पोर्टफलियों में वृद्धि करके अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस नई पहल का उद्देश्य भारत के सामाजिक-आर्थिक और चुनावी परिदृश्य के बारे में सार्वजनिक जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाना है.

बीते 25 सालों से डेटा नेट इंडिया ने अपने मुख्य पोर्टस Indiastat.com के माध्यम से प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता वाले डेटा के लिए एक वेबसाइट के रूप में अपनी विश्वसनीयता स्थापित कर रहा है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर कंपनी समाज को ज्ञान प्राप्त करने, विश्लेषणात्मक रूप से सोचने और राष्ट्रीय विकास का हिस्सा बनने में मदद करने के लिए इंटरैक्टिव क्विज़ आधारित शिक्षा शुरू कर रही है.

इसके लॉन्च के हिस्से के रूप में IndiastatQuiz.com भारतीय अर्थव्यवस्था: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-2025 और केंद्रीय बजट 2025-2026 के विषय पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित कर रहा है. प्रतियोगिता भारत में स्नातक और उससे ऊपर के छात्रों के लिए खुली है.इस क्विज में भागीदारी निशुल्क है. इसके नियमों और पुरस्कारों के साथ https://indianeconomy2025.indiastatquiz.com/ पर पायी जा सकती है.

इससे पूर्व डेटा नेट इंडिया झारखंड, पंजाब और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग से मतदाता जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिए सफल क्विज आयोजित किए जा चुके हैं. IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ, कंपनी इस सफलता को जनता के हित के अन्य क्षेत्रों में पुन: पेश करना चाहती है. कंपनी के इतिहास पर नजर डालते हुए डेटा नेट इंडिया के सह-संस्थापक और निदेशक डॉ. आरके ठुकराल ने कहा “पिछले 25 साल सीखने, विकास और दृढ़ प्रयासों की यात्रा रही है. हम चुनौतियों के माध्यम से बढे हैं और हमने शोधकर्ताओं , नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों
को विश्वसनीय डेटा प्रदान करना निरंतर जारी रखा. IndiastatQuiz.com के साथ हम लोगों की रुचि को प्रेरित करना चाहते हैं. उन्हें देश के सामाजिक-आर्थिक तथ्यों पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं.

डेटा नेट इंडिया के बारे में

डेटा नेट इंडिया की स्थापना साल 2000 में भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास के सभी पहलुओं पर सांख्यिकी जानकारी प्रदान करने की चुनौती को पूरा करने के लिए की गई है. इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग भारत और विदेशों में शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और व्यावसायिक समुदाय सहित उपयोगकर्ताओं की एक विस्तृत श्रृंखला की ओर से किया जाता है. डेटानेट इंडिया के कुछ प्रमुख पोर्टलों में इंडियास्टेट (https://www.indiastat.com/) शामिल है, जो भारत पर सामाजिक-आर्थिक सांख्यिकी डेटा का सबसे बडा ऑनलाइन स्रोत है. इंडियास्टेट डिस्ट्रिक्ट (https://www.indiastatdistricts.com/), अधिक विश्ष्ट विश्लेषन के लिए जिला स्तर पर सांख्यिकीय जानकारी प्रदान करने वाली साइट; इंडियास्टेट इलेक्शन (https://www.indiastatelections.com/), चुनाव से संबंधित डेटा और सूचना के लिए एक विशिष्ट पोर्टल और इंडियास्टेट प्रकाशन (https://www.indiastatpublications.com/), प्रकाशनों का एक पुस्तकालय जिसमें 5000 से अधिक डेटा-आधारित पुस्तकें शामिल हैं.

इंडियास्टेट ने प्रामाणिकता, विश्वसनीयता और नवाचार के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखी है, और दुनिया भर में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट संस्थाओं और अनुसंधान संगठनों के द्वारा इसका उपयोग जारी है. डेटानेट इंडिया अपने सब्सक्राइबिंग सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है. जिनके विश्वास और निरंतर संरक्षण ने विकास और सफलता की इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >