Cyclone Michaung: चक्रवात मिचौंग मचाएगा तबाही, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात मिचौंग के मद्देनजर 4 दिसंबर को पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. जबकि कलईसेल्वी, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपेट और तिरुवल्लोर जिलों के कलेक्टर ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण 4 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की है.

Cyclone Michaung Live Tracker बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र शनिवार को गहन दबाव क्षेत्र में बदल गया है और सोमवार को आंध्र प्रदेश तट को पार करने से पहले नेल्लोर व मछलीपट्टनम के बीच इसके चक्रवात बनने का अनुमान है. चक्रवात मिचौंग के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. चक्रवात से कम नुकसान हो इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी भी शुरू कर ली गई है. स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

4 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु तट पर पहुंचेगा चक्रवात मिचौंग

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मिचौंग 4 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु तट से टकराएगा. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि दबाव क्षेत्र 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़कर एक गहन दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है. बुलेटिन में कहा गया है कि इसके बाद, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश व निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु के तटों से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा.

तमिलनाडु और पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात मिचौंग के मद्देनजर 4 दिसंबर को पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. जबकि कलईसेल्वी, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपेट और तिरुवल्लोर जिलों के कलेक्टर ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण 4 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की है.

Also Read: Weather Forecast: चक्रवात ‘मिचौंग’ मचाएगा तांडव! यहां होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

चक्रवात में तब्दील होगा दबाव क्षेत्र, सोमवार को आंध्र तट को पार करेगा

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र शनिवार को गहन दबाव क्षेत्र में बदल गया है और सोमवार को आंध्र प्रदेश तट को पार करने से पहले नेल्लोर व मछलीपट्टनम के बीच इसके चक्रवात बनने का अनुमान है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है.

सोमवार और मंगलवार को ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि इस मौसमी प्रणाली के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे में बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है.

पांच दिसंबर को चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा मिचौंग

आईएमडी ने कहा, इसके बाद यह लगभग उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ेगा और पांच दिसंबर को एक चक्रवाती तूफान बनकर नेल्लोर व मछलीपट्टनम के बीच से गुजरेगा. इस दौरान 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है, जो 100 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है.

म्यांमा ने चक्रवात का नाम मिचौंग दिया

मिचौंग चक्रवात का नाम मिचौंग म्यांमा ने दिया है. चक्रवात का नाम अलग-अलग देशों के द्वारा देने की परंपरा रही है.

चक्रवात की आशंका के मद्देनजर सात तटीय जिलों को लेकर अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते ओडिशा में चार और पांच दिसंबर को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने पांच दिसंबर को तटीय जिलों गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. चक्रवात की आशंका के मद्देनजर सात तटीय जिलों – बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्द और गंजम को सावधानी बरतने के लिए कहा है. आईएमडी ने कहा कि समुद्री स्थितियां खराब होंगी और मछुआरों को अगली सूचना तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >