CWC Meeting: देश में बह रही बदलाव की बयार, सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोले खरगे- कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट जनादेश

कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में अगले लोकसभा के साथ-साथ तेलंगाना और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत बनाने के साथ कई और मुद्दों पर गहन चर्चा की गई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को नसीहत दी कि वे अनुशासित और एकजुट होकर रहें.

CWC Meeting: हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (CWC,सीडब्ल्यूसी) की दो दिवसीय बैठक आज यानी रविवार को खत्म हो गई है. बैठक में सीडब्ल्यूसी ने  आगामी लोकसभा और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी को निर्णायक जनादेश मिलने की उम्मीद है. साथ ही कहा कि वह आगे की लड़ाई के लिए कमर कस चुकी है. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को दो टूक नसीहत दी कि वे अनुशासित और एकजुट होकर रहें. खरगे ने कहा कि अपने व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखकर पार्टी नेता कांग्रेस की सफलता को प्राथमिकता दें. साथ ही ऐसा कुछ नहीं करें, जिससे पार्टी को नुकसान हो.

बीजेपी को हटाने का एजेंडा- केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस दो दिवसीय बैठक ने एक स्पष्ट एजेंडा रखा गया है कि 2024 में हमें बीजेपी सरकार को हटाना है. उन्होंने कहा कि इसलिए सीडब्ल्यूसी की ओर से देश भर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह आह्वान है. अब आराम किए बिना, हमें जीतने के लिए लड़ना है. जहां तक ​​​​विधानसभा चुनावों का सवाल है, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हम पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं.

बीजेपी को हराने पर बनी रणनीति- सचिन पायलट

इसी कड़ी में सीडब्ल्यूसी बैठक पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने मीटिंग को बहुत सार्थक बैठक करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह तेलंगाना का चेहरा बदल देगा, यह भारत का चेहरा बदल देगा. उन्होंने कहा कि हमने देश को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस वापसी करेगी. इधर, बैठक के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह बैठक चुनाव को लेकर हुई थी. पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद बीजेपी सरकार विफल रही है. हमने इस पर चर्चा की है और रणनीति बनाई है कि बीजेपी और अन्य पार्टियों को कैसे हराया जाए. पायलट ने कहा कि कांग्रेस सभी पांच राज्यों में आगामी चुनाव जीतेगी.

संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में अगले लोकसभा के साथ-साथ तेलंगाना और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत बनाने के साथ कई और मुद्दों पर गहन चर्चा की गई. इससे पहले शनिवार को पार्टी की पुनर्गठित कार्य समिति की पहली हुई थी. विस्तारित कार्य समिति में कार्य समिति के सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों के अलावा पार्टी की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, संसदीय दल के पदाधिकारी तथा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए थे. आज यानी रविवार को विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

देश में बदलाव की बयार
कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि देश में बदलाव के संकेत हैं. खरगे ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों के चुनावी नतीजे इस बात का प्रमाण हैं. वहीं, बैठक मे खरगे ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि केंद्र ने अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए इस विषय पर समिति बनाई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दी. खरगे ने विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कहा कि यह आराम से बैठने का समय नहीं है. दिन-रात मेहनत करनी होगी. हम सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, पर हमें हमेशा अनुशासन में ही रहना चाहिए.

Also Read: प्रोजेक्ट चीता का 1 साल: सामने आया चीतों की मौत का सबसे मुख्य कारण, जानिए क्या है सरकार का आगे का प्लान

अनुशासन में रहने की नसीहत
कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से अनुशासन में रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि हम अहं या अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें, जिससे पार्टी का नुकसान हो. अनुशासन के बगैर कोई नेता नहीं बनता. हम खुद अनुशासन में रहेंगे, तभी लोग हमारा अनुकरण करेंगे, हमारी बात मानेंगे. खरगे ने विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि देश की जनता बदलाव चाहती है. कार्य समिति ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर भी जोर दिया है.प्रस्ताव में कहा गया, “विश्वास है कि कांग्रेस को इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना के लोगों से निर्णायक जनादेश मिलेगा.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >