महिला को नग्न करके घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. मामला हाल का नहीं है, लगभग एक साल पहले यह घटना हुई थी. वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज करायी गयी है.

देश में महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. मुंबई में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी और रेप के बाद अब कर्नाटक के रायचूर शाहपुरा में एक महिला को नग्न करके परेड कराने और मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. केस दर्ज कर करके मामले की जांच की जा रही है. यह जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी के हवाले से सामने आयी है.


Also Read: Mumbai Rape Case : साकी नाका दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देगी महाराष्ट्र सरकार

वहीं इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान ऑटोरिक्शा चालक निंगाराजू (24), अयप्पा (23), भीमाशंकर (28) और शरणु (22) के रूप में हुई है.

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. मामला हाल का नहीं है, लगभग एक साल पहले यह घटना हुई थी. वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज करायी गयी है.

प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला बस स्टॉप पर खड़ी थी उसी वक्त इन चारों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की. वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने शिकायत दर्ज करायी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >