Covid 19 Updates: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 564 नये मामले, 7 लोगों की मौत

Covid 19 Updates: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 538 नये मामले सामने आए हैं, तो 7 लोगों की मौत हो गई है.

Covid 19 Updates: देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 4866 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 51 तक पहुंच गई है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 679 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. कोरोना से सबसे अधिक केरल तबाह है. केरल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1487 हो गए हैं. जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है. पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना के 114 नये मामले सामने आए हैं, तो 238 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले

केरल के साथ-साथ दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बंगाल में पिछले 24 घंटे में 106 मामले सामने आए हैं और केवल 61 लोग ठीक हुए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 526 मामले हैं. जिसमें पिछले 24 घंटे में 16 नये मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हो गई. 24 घंटे में महाराष्ट्र में 86 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है. कर्नाटक में संक्रमितों की कुल संख्या 436 हो गई है और 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 112 नये मामले सामने आए हैं और दो की मौत भी हो गई. गुजरात में कोरोना के कुल 508 मामले हो गए हैं और 2 की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नये मामले सामने आए हैं, तो 72 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में कोरोना के 562 मामले हो चुके हैं और 7 लोगों की मौत हो चुकी है पिछले 24 घंटे में कोरोना के 105 नये मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >