Covid 19 In India: देश में कोरोना का कहर, सक्रिय मामले बढ़कर 3395 हुए , 4 लोगों की मौत

Covid 19 In India: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3395 हो गए हैं. जिसमें सबसे अधिक मामले केरल में आ रहे हैं. केरल में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 से अधिक हो गए हैं. जबकि अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शनिवार को एक मरीज की मौत भी हो गई.

Covid 19 In India: देश में कोरोना ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3395 हो गए हैं. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में यह पहली मौत है. दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 375 हो गई है. महिला की मौत पर एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला लैपरोटॉमी के बाद आंतों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी. अचानक वह कोविड-19 से पीड़ित पाई गई.’’

केरल के बाद महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल में आ रहे हैं. केरल में जहां कोरोना के मामले बढ़कर 1336 हो गए हैं. कोरोना मामले में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां सक्रिय मामले 467 हो गए हैं. संक्रमितों के मामले के अनुसार दिल्ली तीसरे स्थान पर है, जहां कुल 375 मरीज हो गए हैं. कर्नाटक में कोरोना के मामले 234 तक पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 205 हो गए हैं.

झारखंड-बिहार में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले

झारखंड-बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. तो झारखंड में भी एक्टिव केस बढ़कर 6 हो गए हैं. हालांकि सबसे राहत की बात है कि दोनों राज्यों में कोरोना से मौत के मामले अबतक नहीं आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >