Covid 19 Cases In India: दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, इन राज्यों ने बढ़ा दी टेंशन

Covid 19 Cases In India : कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को गुजरात में 119 संक्रमण के मामले सामने आए जबकि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 105 मामले सामने आए. केरल से कुछ राहत भरी खबर आई है. हिमाचल के सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

Covid 19 Cases In India: महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए, जिससे शहर में इस लहर के शुरू होने के बाद से संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई.  ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति जारी किया. इसमें कहा गया कि शहर में हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संबंधित केवल एक मौत दर्ज की गई है.

गुजरात में कोरोना वायरस के 119 नए मामले

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 119 नए मामले सामने आए, जिससे इलाज करा रहे संक्रमितों के मामलों की संख्या 508 हो गई, जबकि संक्रमण से किसी मौत की खबर नहीं आई. विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 119 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 508 हो गई है. इनमें से 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 490 अन्य घर पर आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं.

ओडिशा में पिछले सात दिनों में कोरोना वायरस के 23 मामले

वहीं ओडिशा में पिछले सात दिनों में कोरोना वायरस के 23 मामले सामने आए हैं. बुधवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई. इस अवधि के दौरान कुल 546 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 23 में वायरस की पुष्टि हुई.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 105 नए मामले

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के कुल 105 मामले सामने आए, जिनमें से 32 मामले मुंबई में सामने आए. इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,064 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. मंगलवार से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें कोल्हापुर, नवी मुंबई और डोंबिवली नागरिक क्षेत्र में एक-एक मौत की सूचना है.

हिमाचल के सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला सामने के एक दिन बाद राज्य के अस्पतालों में प्रवेश करते समय मरीजों और उनके परिवारजन के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इलाज के लिए अस्पतालों में प्रवेश करते समय मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.’’ हिमाचल प्रदेश में इस साल कोविड-19 का पहला मामला सिरमौर जिले के नाहन से सामने आया है.

दिल्ली में महिला की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सांस की नली में संक्रमण और फेफड़ों के टीवी से पीड़ित 22 वर्षीय एक महिला की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई. इस साल दिल्ली में संक्रमण के कारण यह पांचवीं मौत है. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है और फिलहाल संक्रमितों की संख्या 457 है.

केरल में घट रहे कोरोना के मामले

केरल में कोरोना के मामले घटते नजर आ रहे हैं. केरल में कोरोना के कुल मामलों में 43 की कमी आई है. इस समय संक्रमितों की कुल संख्या 1373 दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में केरल में 287 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. अबतक राज्य में कोरोना से 9 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >