Covid 19 Cases In India: भारत में कोरोना का कहर, सक्रिय मामले बढ़कर 3961 हुए, 24 घंटे में 4 की मौत

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 203 नये मामले सामने आए हैं, तो 4 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत हुई है.

Covid 19 Cases In India: कोरोना वायरस ने देश में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3961 हो गए हैं. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. सबसे बड़ी राहत है कि कोरोना से अब तक 2188 लोग ठीक हो चुके हैं और घर वापस लौट गए हैं. पिछले 24 घंटे में 370 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं.

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 44 नये मामले आये सामने

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 331 है. अच्छी बात है कि कोरोना से राज्य में 9 लोग ठीक हुए हैं.

केरल में कोरोना ने डराया

कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक केरल में आ रहे हैं. राज्य में अब तक कोरोना के 1436 मामले आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में केरल में 35 मामले सामने आए हैं. जबकि एक की मौत हो गई. 24 घंटे में कोरोना से 161 लोग ठीक भी हुए हैं.

महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में भी कोरोना का कहर

केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. उसके बाद दिल्ली और फिर गुजरात में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक हैं. महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 506 हो गए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 21 नये मामले सामने आए हैं, तो एक की मौत हो गई. 43 लोग ठीक होकर घर लौट भी चुके हैं. दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 483 हो गए हैं. जबकि कोरोना से दिल्ली में कुल 4 लोगों की मौत भी हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नये मामले सामने आए हैं, तो 82 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. दिल्ली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. गुजरात में कोरोना के मामले बढ़कर 338 हो गए हैं और एक की मौत भी हुई है. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 नये मामले सामने आए, तो 11 लोग ठीक हुए.

कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले

कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कर्नाटक में अब तक कोरोना के कुल 253 मामले सामने आ चुके हैं और 4 लोगों की मौत भी हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नये मामले सामने आए, तो 2 लोग ठीक हुए. उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 157 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 नये मामले सामने आए हैं.

झारखंड में भी कोरोना के 11 मामले

झारखंड में भी कोरोना के मामले बढ़कर 11 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 5 नये मामले सामने आए हैं. जबकि एक मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुका है. राजस्थान में भी कोरोना के मामले बढ़कर 69 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में राजस्थान में 7 नये मामले आए हैं और 13 लोग ठीक हो चुके हैं. राजस्थान में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >