Covid 19 Cases In India: भारत में कोरोना का कहर, सक्रिय मामले बढ़कर 3758 हुए, 24 घंटे में दो की मौत

Covid 19 Cases In India: भारत में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित चार राज्य हैं, जिसमें केरल में एक्टिव मामले सबसे अधिक हैं. देश में इस समय कोरोना के कुल 3758 मामले हो गए हैं. जबकि अबतक 28 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोरोना के मामले सबसे अधिक हैं. केरल में एक्टिव मामले बढ़कर 1400 हो गए हैं. देश में इस समय कोरोना के कुल सक्रिय मामले 3758 हो गए हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 363 मामले सामने आए हैं. जबकि दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.

अब तक कोरोना से 1818 लोग हो चुके हैं ठीक

देश में जहां एक ओर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या थोड़ी राहत दे रही है. देश में अब तक कुल 1818 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 383 लोग कोरोना से ठीक हुए.

इन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले

देश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले 4 राज्यों से आ रहे हैं. जिसमें केरल पहले स्थान पर है, तो दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. उसके बाद दिल्ली और फिर गुजरात है. केरल में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 1400 हैं, तो महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436 और गुजरात में 320. कर्नाटक में कोरोना के 238 मामले हैं. पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले बढ़कर 287 हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी मामले बढ़कर 149 हो गए हैं. तमिलनाडु में भी कोरोना के कुल 199 सक्रिय मामले हैं.

केरल और कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में एक-एक लोगों की मौत

कोरोना से पिछले 24 घंटे में केरल और कर्नाटक में एक-एक लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो चुकी है. केरल और महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 7-7 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >