Covid 19 Cases In India: कोरोना का कहर, 24 घंटे में 9 की मौत, सक्रिय मामले बढ़कर 7400

Covid 19 Cases In India: कोरोना वायरस के मामले देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि संक्रमितों की कुल संख्या देश में बढ़कर 7400 पहुंच गई है.

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है, तो 269 नये मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 991 लोग ठीक भी हुए हैं. 9 मौतों में महाराष्ट्र में 4, केरल में 3, राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना के कुल 7400 सक्रिय मामले

देश में कोरोना वायरस के मामले 7400 पहुंच चुके हैं. जबकि अब तक 87 लोगों की मौत भी हो चुकी है. जनवरी से अब तक कोरोना से 11967 लोग ठीक भी हुए हैं.

Covid 19 Cases In India: 11 राज्यों में कोरोना का कहर, केरल सबसे अधिक प्रभावित

देश के 11 राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं. जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित है. केरल में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2109 हो चुकी है. जबकि अब तक राज्य में कोरोना से 23 लोगों की मौत भी हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में केरल में 54 नये मामले सामने आए हैं, तो 319 लोग ठीक भी हुए हैं. कोरोना से राज्य में एक दिन में 3 की मौत भी हुई है. केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति भयावह हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4 की मौत हुई है. जबकि 114 लोग ठीक भी हुए हैं. अब तक राज्य में कोरोना के 613 मामले हो चुके हैं और 25 लोगों की मौत भी हुई है. गुजरात में कोरोना के 1437 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के 79 नये मामले सामने आए हैं. जबकि 149 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब तक कोरोना से दो की मौत हुई है.

Covid 19 Cases In India: बंगाल में भी डराने लगा है कोरोना

पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 747 हो चुके हैं और अब तक 1 की मौत हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 248 मामले हैं और दो की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 37 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. राज्य में अब तक कोरोना से दो की मौत हुई है. तमिलनाडु में 232 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटे में 12 नये मामले आए हैं तो 21 ठीक हुए हैं. 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हुई है. अब तक राज्य में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्थान में कोरोना 180 कुल मामले हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 नये मामले सामने आए हैं, तो एक की मौत भी हुई है. मध्य प्रदेश में 120, आंध प्रदेश में 102 और झारखंड में 25 मामले सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >