Haryana : आखिर प्रसव के दौरान महिला के पेट में कैसे छूटा रुई? जांच जारी

Haryana : हरियाणा के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में रुई छोड़ने का आरोप लगाया गया है. दावा किया गया कि पेट से रुई निकला.

Haryana : अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में रुई छोड़ने का मामला हरियाणा से सामने आया है. मामला जींद जिले में स्थित सिविल अस्पताल का है. प्रसूति वार्ड में प्रसव के दौरान महिला के पेट में कथित तौर पर रुई छोड़ने के मामले की जांच शुरू की गई है. मामले के जांच अधिकारी नियुक्ति किए गए डॉक्टर अरविंद और महिला रोग उपचार विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंगला ने शिकायतकर्ता और आरोपी स्वास्थ्यकर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंच सका. घर पर बच्ची के जन्म से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होने की वजह से उन्होंने आने में असमर्थता जताई.

घर जाने के बाद महिला को होने लगा दर्द

जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को अब मंगलवार को बुलाया गया है. खबरों की मानें तो, सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के निवासी युवक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. गोपाल गोयल को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर 21 अक्टूबर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. शिकायत में कहा गया है कि 22 अक्टूबर को उसकी पत्नी की ‘नॉर्मल डिलीवरी’ हुई और बच्ची का जन्म हुआ. 2 दिन बाद उसकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन घर जाने के बाद पत्नी को दर्द होने लगा. पत्नी को घर पर दवाइयां दी गईं, लेकिन उसे आराम नहीं हुआ, जिसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके शरीर से रुई जैसा कुछ बाहर निकल रहा है.

Read Also : Haryana Mob Lynching : साबिर नहीं खा रहा था गोमांस, लैब जांच से हुआ खुलासा, कर दी गई थी पीट-पीटकर हत्या

महिला के पेट से रुई निकली

शिकायत में दावा किया गया है कि इसके बाद परिजन उसे दोबारा सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां उसके पेट से रुई निकला. इसके बाद महिला के पति ने सीएमओ गोयल को शिकायत दी और लापरवाही करने वाले चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >