Coronavirus in India : देश में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 955 कोरोना मरीजों की मौत, इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस

Coronavirus in India : भारत में कोरोना संक्रमण से मौत का मामला फिर बढ़ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,071 नए मामले (corona New cases) सामने आए हैं. वहीं 955 कोविड मरीजों की जान गई है.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले
955 कोविड मरीजों की जान गई
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हो गई

Coronavirus in India : भारत में कोरोना संक्रमण से मौत का मामला फिर बढ़ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,071 नए मामले (corona New cases) सामने आए हैं. वहीं 955 कोविड मरीजों की जान गई है.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हो गई, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामले कम होकर 4,85,350 हो गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी, देश में संक्रमण के कारण 955 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,02,005 हो गई.

मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,85,350 रह गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.09 हो गई है. उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है. आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 18,38,490 नमूनों की जांच की गई. देश में अब तक 41,82,54,953 नमूनों की जांच की जा चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है. यह लगातार 27 दिन पांच प्रतिशत से कम रही है.

Also Read: अक्टूबर में चरम पर होगी कोरोना की तीसरी लहर, आयेंगे दूसरी लहर की तुलना में आधे मामले, वैज्ञानिकों का दावा

साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.44 प्रतिशत रह गई. देश में लगातार 52वें दिन स्वस्थ हुए लोगों की संख्या दैनिक मामलों से अधिक रही. आंकड़ों के अनुसार बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई है. देश में अब तक 35.12 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुका है.

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले

-केरल- 12,456 मामले

-महाराष्ट्र- 9,489 मामले

-तमिलनाडु- 4,013 मामले

-आंध्र प्रदेश-2,930 मामले

-ओडिशा -2,917 मामले

Posted BY : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >