Coronavirus Outbreak Update: कोरोना से खौफ में दुनिया, दो लाख से अधिक लोग संक्रमित, 8000 से अधिक की हो चुकी है मौत

देश और दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दुनियाभर में इस वायरस के कारण 8,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,00,000 लोग इससे संक्रमित हैं. चीन से शुरू हए इस वायरस ने यूरोप में कहर बरपा रखा है. इटली में अब तक 2500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. भारत में इससे संक्रमित मामले 152 तक पहुंच गए हैं. पढ़ें देश-दुनिया के लिए खौफ का नाम बने चुके कोरोना वायरस से जुड़ी पल पल की खबर..

Live Updates
10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

कोरोना वायरस से दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इस बीमारी का प्रकोप दिसंबर में चीन से शुरू हुआ था. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 200,680 संक्रमित हो चुके हैं और 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. एएफपी ने राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिले आंकड़ों से यह गणना की है.

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

कोरोना के खतरे को देखते हुए AIIMS ने बिना आपात स्थिति वाले सभी अपॉइंटमेंट कैंसल करने का अनुरोध किया

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

कोरोना के खतरे को देखते हुए एयर विस्तारा ने 31 मार्च तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित की

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख के पार

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

चेन्‍नई में कोरोना का दूसरा मामला, भारत में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 152 हुई

चेन्‍नई में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है. दिल्ली का शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला. पीड़ित को एक्सपर्ट डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 151 हुई, राष्‍ट्रपति से मिलेंगे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 151 हो गयी है, जिसमें पीड़ितों में 25 विदेशी नागरिक हैं. कोरोना से भारत में अब तक 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 14 लोग इस ठीक भी हुए हैं. दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद से भेंट करेंगे.

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

कोरोना के खतरे को देखते हुए नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में सभी बीयर बार बंद

महाराष्‍ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है. अब तक यहां 41 लोग संक्रमित पाये गये हैं. जबकि की मौत हो चुकी है. कोरोना के खतरे को देखते हुए नागपुर में शराब दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट्स और पान की दुकानें 31 मार्च तक बंद रहेंगी. जबकि पुणे और पिंपरी-चिंचवड के इलाके में सभी बीयर बार 31 मार्च तक बंद रहेंगे.

10:34 PM. 18 Mar 20 10:34 PM. 18 Mar

कोरोना वायरस से ईरान में और 147 लोगों की मौत, मृतक संख्या 1,135 हुई

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

एक महीने तक कोई प्रदर्शन नहीं

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन न करने का फैसला किया है. भाजपा अध्यक्ष का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कोरोना वायरस के बारे में छोटे-छोटे समूहों में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कहा तथा सुझाव दिया कि उन्हें 15 अप्रैल तक कोई भी जन आंदोलन शुरू करने से बचना चाहिए.

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

नोएडा में एक और मामला

नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस मिला है. यह शख्स इंडोनेशिया से यात्रा करके लौटा था. इसकी पुष्टि गौतमबुद्धनगर के सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने की. उन्होंने कहा कि शख्स को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

कैदियों को रिहा करने के आदेश

कोरोना के डर को देखते हुए पंजाब के मोहाली में छोटे मामलों में पकड़े गए 5800 कैदियों को सरकार ने रिहा करने के आदेश जारी कर दिया है. इन कैदियों में 3000 लोग ड्रग्स मामले में पकड़े गए हैं.

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

वैष्णोदेवी की यात्रा  पर रोक

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच अब वैष्णोदेवी की यात्रा भी रोक दी गई है. जम्मू कश्मीर से कटरा जाने वाली सभी बसों को फिलहाल बंद कर दिया गया है.

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

कलयुग में वायरस से लड़ नहीं सकते

कोरोना वायरस के कहर को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंतित है. आज कोर्ट में वरिष्ठ वकील को टोकते हुए जस्टिस एमआर शाह ने कहा- बार से आग्रह है कि वरिष्ठ वकील अगले कुछ जिनों तक केवल एक सहयोगी के साथ ही कोर्ट आएं. पांच छह सहयोगियों को लाने की जरूरत नहीं. वहीं जस्टिस अरूण मिश्रा ने कहा कि ऐसी महामारी हर 100 साल पर आती है. कलयुग में हम वायरस से लड़ नहीं सकते. यह मानव सभ्यता के लिए खतरा है. आप कोई भी हथियार इस्तेमाल करें लेकिन आप वायरस से नहीं लड़ सकते. इसे कंट्रोल करने के लिए हमें अपने स्तर पर ही प्रयास करने होंगे.

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

भारतीय सेना ने उठाया बड़ा कदम

लेह में सेना का 34 वर्षीय एक जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. सशस्त्र बलों में किसी के कोविड-19 से संक्रमित होने का यह पहला मामला है. सात मार्च को उसे बाकियों से पृथक कर दिया गया था और 16 मार्च को उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. सूत्रों ने बताया कि जवान के भाई के भी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. सैनिक को ‘सोनम नूरबो मेमोरियल’ (एसएनएम) अस्पताल में पृथक रखा गया है. उसकी बहन, पत्नी और दो बच्चों को भी ‘एसएनएम हार्ट फाउंडेशन’ में एहतियाती तौर पर अलग रखा गया है. इधर, सेना ने आज संक्रमित जवान के साथियों के अन्य जवानों को भी पृथक कर दिया गया.

2:23 PM. 18 Mar 20 2:23 PM. 18 Mar

डॉक्टर को हुआ कोरोना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी (KGMU) के एक जूनियर डॉक्टर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. जूनियर डॉक्टर को केजीएमयू में ही आइसोलेट किया गया है. बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर केजीएमयू में एडमिट कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाली टीम में शामिल था. जूनियर डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद केजीएमयू के डॉक्टरों में भी हड़कंप मच गया है. इसी के साथ लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है, जबकि प्रदेश में यह संख्या 16 पहुंच गई है.

11:31 AM. 18 Mar 20 11:31 AM. 18 Mar

झारखंड में सिविल कोर्ट बंद

कोरोना वायरस के कारण एहतियात बरतते हुए झारखंड में सिविल कोर्ट को बंद कर दिया गया है. ज्ञात हो कि कल झारखंड हाईकोर्ट से यह खबर आयी थी कि अगले 15 दिनों तक हाईकोर्ट सिर्फ जरूरी केस की सुनवाई करेगा.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

इटली में कोरोना वायरस का कहर जारी

चीन के बाहर इटली में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है. लगातार तीसरे दिन यहां 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 345 लोगों की मौत हो गई है. इटली में अबतक कुल 2503 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

भारत में युद्धस्तर पर प्रयास

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है. इसमें से 122 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 25 विदेशी हैं. कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है. 14 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. . 16 राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं. 54,000 लोगों को निगरानी में रखा गया है. इसके प्रसार को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. एहतियातन देश भर में कई चीजों को बंद कर दिया गया है.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

पुणे में एक और मामला सामने आया

पुणे में कोरोना वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है. व्यक्ति हाल ही में फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा से वापस लौटा था. अब पुणे में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 18 हो गई है, जबकि महाराष्ट्र में ये आंकड़ा 42 हो गया है.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

सुरेश प्रभु आइसोलेशन में

भाजपा सांसद और पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ऐहतियातन खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है. हालांकि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था. हाल ही में वह सऊदी अरब की यात्रा से वापस लौटे हैं.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

क्या काम आएंगी HIV  रोधक दवाइयां

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के इलाज के लिए एचआईवी रोधी दवाइयां ‘लोपीनेवीर व रीटोनेवीर’ देने की सिफारिश की है. रोगी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामला दर मामला इन दवाइयों का इस्तेमाल किया जाएगा. मंत्रालय की मंगलवार को जारी संशोधित गाइडलाइंस के अनुसार ‘क्लीनिकल मैनेजमेंट ऑफ कोविड-19’ के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित जिन मरीजों पर अधिक खतरा हो, उन्हें एड्स के इलाज में दी जाने वाली दवाएं दी जा सकती हैं. जिन मरीजों पर कोरोना का खतरा जानलेवा हो सकता है, वह हैं- साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, या जिन लोगों को डायबिटीज, जिनका गुर्दा खराब हो, जिन्हें फेफड़े की गंभीर बीमारी हो.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा ‘दुनिया एक छिपे हुए दुश्मन के साथ युद्ध में है. हम जीतेंगे.’

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

‘सामाजिक दूरी’ बेहतर

कुछ दिनों पहले तक ‘सामाजिक दूरी’ (सोशल डिस्टेंसिंग) जैसा शब्द जहां बहुत से लोगों ने सुना तक नहीं था वह अचानक से बेहद चर्चा में है क्योंकि ताजमहल जैसे स्मारकों समेत सार्वजनिक स्थल बंद हैं और हजारों लोग अगले कुछ दिनों तक घर में रहने, तथा ऑनलाइन काम या पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

ईरान में 1000 पहुंचा मृतकों की संख्या

ईरान में कोरोना वायरस से और 135 लोगों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 988 हो गयी है जबकि इस रोग से संक्रमितों के 16169 मामले सामने आये हैं. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपुर ने मंगलवार को टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में यह आंकड़ा दिया. मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि से विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गयी है क्योंकि देश में इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका है.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

भारतीय सेना के जवान में मिला कोरोना वायरस

लद्दाख में भारतीय सेना के जवान में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. हाल ही में उसके पिता ईरान से लौटे थे. जवान का इलाज किया जा रहा है और उसकी पत्नी व बहन को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है.

10:22 AM. 18 Mar 20 10:22 AM. 18 Mar

भारतीयों की वतन वापसी का रास्ता साफ

कोरोना वायरस के कारण उड़ानें रद्द होने से केरल के कम से कम 300 लोग मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. ये लोग फिलिपींस (Phillipins), कम्बोडिया (Combodia) और मलेशिया (Malaysia) की यात्रा कर हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं. इनमें कई छात्र भी शामिल हैं. हालांकि भारत सरकार ने इन छात्रों को वापस लाने के लिए फ्लाइट भेज दी हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें

देश और दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दुनियाभर में इस वायरस के कारण 8,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,00,000 लोग इससे संक्रमित हैं. चीन से शुरू हए इस वायरस ने यूरोप में कहर बरपा रखा है. इटली में अब तक 2500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. भारत में इससे संक्रमित मामले 152 तक पहुंच गए हैं. पढ़ें देश-दुनिया के लिए खौफ का नाम बने चुके कोरोना वायरस से जुड़ी पल पल की खबर..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >