Coronavirus News Update : गुजरात कांग्रेस MLA इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव, सीएम विजय रुपाणी से मिले थे, हड़कंप

देश में Coronavirus का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हो गयी है, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि क्या भारत में 21 दिन पूरे होने के बाद भी Lockdown खत्म होगा? Coronavirus के कारण भारत में एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौत है. Coronavirus संक्रमितों की संख्या देखी जाये तो भारत में यह संख्या 10815 हो गयी है. हालांकि 1190 लोगों ने इस वायरस को हरा कर स्वस्थ भी हो चुके हैं. दुनिया की बात करें तो इस वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 1 लाख 16 हजार लोग मारे जा चुके हैं. वहीं तकरीबन 17 लाख लोग इस वायरस की चपेट में है. Lockdown और Coronavirus से जुड़े Latest updates

Live Updates
10:06 PM. 14 Apr 20 10:06 PM. 14 Apr

गुजरात कांग्रेस MLA इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव, सीएम विजय रुपाणी से मिले थे, हड़कंप

गुजरात के कांग्रेस MLA इमरान खेड़ावाला के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद हड़कंप मच गयी है. उन्‍होंने आज ही मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्‍यमंत्री व गृह मंत्री से मुलाकात की थी.

10:06 PM. 14 Apr 20 10:06 PM. 14 Apr

मुंबई के बाद अब सूरत में भी प्रवासी मजदूर सड़क पर, घर लौटने की जिद्द पर अड़े

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्‍टेशन में आज हजारों की संख्‍या में प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए जमा हो गये. वैसा ही दृश्‍य गुजरात के सूरत में भी देखने के लिए मिल रहा है. सूरत में प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आये हैं और घर लौटने की जिद्द पर अड़े हैं.

10:06 PM. 14 Apr 20 10:06 PM. 14 Apr

लॉकडाउन बढ़ाने के लिए ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद बोला

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद बोला. उन्‍होंने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया और घोषणा की कि लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया जाएगा. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं, जैसा कि मैंने सुझाव दिया था.

10:06 PM. 14 Apr 20 10:06 PM. 14 Apr

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, कोरोनावायरस एक ऐसी समस्या है जिसने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. हर कोई अपने घरों में ही सभी त्योहारों को मनाने के लिए मजबूर हैं. मैं आज भी अंबेडकर जयंती पर भीम सैनिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने अपने घरों से ही जयंती बनाया.

10:06 PM. 14 Apr 20 10:06 PM. 14 Apr

बांद्रा की घटना पर गृह मंत्री ने लिया संज्ञान, शाह ने सीएम ठाकरे को किया फोन, जतायी नाराजगी

गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात करके बांद्रा की घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करती हैं. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है.

10:06 PM. 14 Apr 20 10:06 PM. 14 Apr

मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों का जनसैलाब, पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को भगाया

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर आज लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी गयी. लॉकडाउन खत्‍म होने की गलफहमी के बाद स्‍टेशन में हजारों प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गये और घर लौटने की मांग करने लगे. इस बीच भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी. बताया जा रहा है कि अब लोग तितर-बितर हो गए हैं.

6:35 PM. 14 Apr 20 6:35 PM. 14 Apr

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10815 तक पहुंची और 1190 लोग हुए ठीक, 353 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,815 तक पहुंच गयी है. इसके साथ ही, 1190 लोग ठीक होकर अपने-अपने घर पहुंच गये हैं, जबकि 353 लोगों की मौत भी हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के जरिये इस बात की जानकारी दी गयी है.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी मजदूरों की भीड़

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में मजदूर जमा हो गये हैं. इन सब को यह उम्मीद थी कि आज लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे अपने घर वापस जा सकेंगे, लेकिन जैसे ही उन्हें यह पता चला कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ गयी है, तो वे बांद्रा स्टेशन पर पहुंच गये हैं. परिणाम यह हुआ कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. मजदूरों का कहना है कि उनके पास काम नहीं है और पैसे भी नहीं हैं. उनके सामने भूखों मरने की नौबत है, इसलिए वे अपने घर जाना चाहते हैं. हालांकि पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने के बाद वे वहां से हट गये.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

दिल्ली : जनकपुरी का C-2 ब्लॉक बना कॉन्टेंमेंट जोन, पूरा इलाका सील

दिल्ली के जनकपुरी का सी-2 ब्लॉक कॉंन्टेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. यह दिल्ली का 48वां कॉन्टेंमेंट जोन बन गया है. इन इलाकों को पूरी तरह सील करके वहां सेनेटाइजेशन का काम किया जायेगा. साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा कि वहां किसी को भी परेशानी ना हो.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

उत्तर प्रदेश के संभल में आठ कोरोना संक्रमित, जिले में अबतक नहीं था कोई मामला, हड़कंप

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से अब तक अछूते रहे सम्भल जिले में सोमवार को 8 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। इसके मद्देनजर सराय तारीन कस्बे को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है. सम्भल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमिता सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती सम्भल निवासी दो लोगों की सोमवार को और बाकी 6 लोगों की मंगलवार को कोराना संक्रमण की पुष्टि करने वाली जांच रिपोर्ट आयी. उन्होंने बताया कि जिले में इससे पहले एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं था.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

 मजदूरों को भोजन करा रहा मुंबई का मस्जिद

मुंबई के साकीनाका इलाके की एक मस्जिद लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो चुके करीब 800 मजदूरों को भोजन मुहैया करा रही है. खैरानी रोड पर स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस के मौलाना आतिफ सनाबली ने कहा कि मस्जिद आस-पास के इलाकों में लोगों को राशन भी प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा, “कोविड​​-19 की तरह भी भूख भी धर्म-जाति से परे किसी को भी प्रभावित कर सकती है.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कोविड-19 हॉटस्पॉट का दौरा किया

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को मुंबई के हॉटस्पॉट (संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र) में शामिल वर्ली कोलीवाड़ा का दौरा किया. इस दौरान मंत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों से घरों में रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की. कोलीवाड़ा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन में लगे लाउडस्पीकर के जरिए देशमुख ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देशों की जानकारी दी.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

अबतक हुए दो लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हुई है. अबतक कुल 10363 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 1036 लोगों ठीक होकर घर जा चुके हैं और 339 लोग स्वस्थ हुए है. पिछले 24 घंटे में 1211 मामले सामने आये हैं. अबतक देश में 2.3 लाख नमूनों की जांच हुई.

6:08 PM. 14 Apr 20 6:08 PM. 14 Apr

तीन महीने तक गरीबों को पांच किलो राशन फ्री

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार आम लोगों को किस तरह की सुविधा प्रदान कर रही है इस संबंध में जानकारी देते हुए गृहमंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोई गरीब भूखा ना रहे, इसके लिए सरकार ने यह फैसला किया है कि अगले तीन महीने तक गरीबों को पांच किलो राशन फ्री मिलेगा. साथ ही जनधन योजना के खाताधारकों को सरकार आर्थिक मदद कर रही है.

1:32 PM. 14 Apr 20 1:32 PM. 14 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 121 नये केस

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 2,455 हो गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 121 नए मामलों में 92 मुम्बई और 13 नवी मुम्बई, 10 ठाणे, पांच वसई-विरार (पालघर जिला) और एक रायगड का है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अभी तक 160 लोगों की जान जा चुकी है.

11:54 AM. 14 Apr 20 11:54 AM. 14 Apr

गुजरात में कोरोनावायरस के 45 नये मरीज सामने आये हैं. राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 617 हो गयी है.

8:58 AM. 14 Apr 20 8:58 AM. 14 Apr

भारत में कोरोनावायरस के कारण 339 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अब तक संक्रमितों की संख्या 10000 के पार हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हुई है.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन अब आगे बढ़ेगा या नहीं? इसके लिए सभी की नजरें पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी है. पीएम आज दस बजे देश की जनता को संबोधन करेंगे.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1500 के पार चली गयी है. वहीं मरने वालों की संख्या 28 हो गयी है.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

मेघालय और पुडुचेरी ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. दोनों राज्यों ने यह फैसला पीएम मोदी के संबोधन से पहले लिया है.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

इंदौर में एक महिला नर्स कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. बताया जा रहा है कि नर्स इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में काम कर रही थी.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

कोलकाता पुलिस ने पिछले 24 घंटे में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले 824 लोगों को हिरासत में लिया है.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

गुजरात में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 34 बढ़ी है. इसी के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 574 हो गयी है.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मे कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. मुंबई मे कोरोना ने 1500 के आंकड़ों को छू लिया है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 150 नये केस मिले हैं.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 1100 के पार चली गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 98 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में कुल 1173 संक्रमित मरीज हो गये हैं.

7:36 AM. 14 Apr 20 7:36 AM. 14 Apr

जम्मू कश्मीर में कोरोनावायरस का 25 नया केस सामने आया है. राज्य में अब कोरोना के 270 मरीज हो गये हैं.

मुख्य बातें

देश में Coronavirus का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हो गयी है, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि क्या भारत में 21 दिन पूरे होने के बाद भी Lockdown खत्म होगा? Coronavirus के कारण भारत में एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौत है. Coronavirus संक्रमितों की संख्या देखी जाये तो भारत में यह संख्या 10815 हो गयी है. हालांकि 1190 लोगों ने इस वायरस को हरा कर स्वस्थ भी हो चुके हैं. दुनिया की बात करें तो इस वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 1 लाख 16 हजार लोग मारे जा चुके हैं. वहीं तकरीबन 17 लाख लोग इस वायरस की चपेट में है. Lockdown और Coronavirus से जुड़े Latest updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >