Coronavirus LIVE Update India Today : पिछले 24 घंटों में सामने आये 78,524 नए मामले, हुई 971 मौत, जानें झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत देश भर का आंकड़ा

Coronavirus In India News Update: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार 08 अक्टूबर तक देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 9 लाख से अधिक है. जबकि, रिकवरी रेट में बड़ी उछाल आयी है. कुल 57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में आइये जानते हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए और 971 मौतें हुईं हैं.

6:48 PM. 8 Oct 20 6:48 PM. 8 Oct

झारखंड में कोरोना

झारखंड सरकार की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 829 नए कोविड19 के मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए है. जबकि, 1087 मरीज रिकवर और 10 की मौत हुईं है. आपको बता दें कि राज्य में कुल मामले 89,702 तक बढ़ गए हैं. जिसमें 79,176 स्वसथ हो चुके हैं. जबकि, 767 की मौत हो गई है. फिलहाल यहां कुल सक्रिय मामले 9759 हैं.

6:48 PM. 8 Oct 20 6:48 PM. 8 Oct

असम में कोरोना वायरस के मामले

असम में बुधवार को कोरोना के 1307 नए मामले सामने आये है. यह मामले 33,346 टेस्ट के दौरान मिले है. यहां अभी तक कुल 1,90,209 मामले सामने आ चुके है.

6:48 PM. 8 Oct 20 6:48 PM. 8 Oct

कोरोना महामारी के मद्देनजर बंगाल में भव्य रूप से नहीं होगा दुर्गा पूजा

कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल, कोलकाता में बड़े बजट के दुर्गा पूजा पंडाल नहीं देखने को मिलेंगे. पश्चिम बंगाल के ऊर्जा मंत्री सोवांडेब चटर्जी ने कहा है कि एक बैठक के दौरान, विभिन्न पंडाल के समितियों ने तय किया है कि इस साल ज्यादा लाइटिंग भी नहीं लगाई जायेगी. ताकि पंडाल में भीड़ कम रहे.

6:48 PM. 8 Oct 20 6:48 PM. 8 Oct

मिजोरम में कुल सक्रिय मामले

मिजोरम में 07 अक्टूबर को दोनये मामले सामने आए है. इसी के साथ यहां कुल सक्रिय मामले 231 हो गए है.

4:54 PM. 8 Oct 20 4:54 PM. 8 Oct

लद्दाख में कोरोना वायरस

आज केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 82 नए संक्रमण के मामले सामने आये है. इस दौरान दो मौत भी हुई है. जबकि, 47 रिकवरी/डिस्चार्ज भी हुए है. यहां कुल सक्रिय मामला 1228 हो गया हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो लेह जिले में 953 और कारगिल जिले में 275 मामले एक्टिव है.

4:54 PM. 8 Oct 20 4:54 PM. 8 Oct

पिछले 24 घंटे में कितनी हुई कोरोना वायरस टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में बुधवार यानी पिछले 24 घंटे में 11,94,321 नमूनों की जांच की गयी है. जिसके बाद 7 अक्टूबर तक भारत में कुल कोरोना वायरस टेस्ट 8,34,65,975 पहुंच गए है.

3:35 PM. 8 Oct 20 3:35 PM. 8 Oct

देश में कब-कब कैसे-कैसे बढ़ा मामला

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख पहुंच गए थे. वहीं, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख और 15 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे. आपको बता दें कि देश में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10-20 लाख के पार हो गए. इसके बाद इसे 30 लाख के पार होने में 16 दिन लगे. जबकि, 40 लाख के पार होने में 13 दिन लग गए. वहीं, 50 के पार होने में 11 दिन और 60 के पार होने में 12 दिन लग गए. ज्ञात हो कि देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे. जबकि 10 लाख पार होने में सिर्फ कुल 59 दिन का समय लगा है.

3:35 PM. 8 Oct 20 3:35 PM. 8 Oct

पिछले 24 घंटे में हुई मौत

पिछले 24 घंटे में 986 लोगों की मौत हुई है. इनमें से महाराष्ट्र में 370, कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 71, पश्चिम बंगाल में 63, उत्तर प्रदेश में 61, दिल्ली में 39, पंजाब में 38, आंध्र प्रदेश में 33, मध्य प्रदेश और केरल में 25-25, छत्तीसगढ़ में 23 और हरियाणा तथा असम में 18-18 लोगों की मौत हुई.

3:35 PM. 8 Oct 20 3:35 PM. 8 Oct

ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में 16-16, राजस्थान में 15, झारखंड और गुजरात में 10-10, उत्तराखंड, तेलंगाना और गोवा में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम, पुडुचेरी, मणिपुर और चंडीगढ़ में तीन-तीन, मेघालय, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. वहीं अब तक कुल 1,04,555 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है.

3:35 PM. 8 Oct 20 3:35 PM. 8 Oct

इनमें से महाराष्ट्र में 38,717, तमिलनाडु में 9,917, कर्नाटक में 9,461, उत्तर प्रदेश में 6,153, आंध्र प्रदेश में 6,052, दिल्ली में 5,581, पश्चिम बंगाल में 5,318, पंजाब में 3,679 और गुजरात में 3,519 लोगों की मौत हुई. मध्य प्रदेश में 2,488, राजस्थान में 1,574, हरियाणा में 1,509, जम्मू-कश्मीर में 1,268, तेलंगाना में 1,189, छत्तीसगढ़ में 1,104, ओडिशा में 940, बिहार में 925, केरल में 884, असम में 778, झारखंड में 757 और उत्तराखंड में 677 लोगों की मौत हुई.

3:35 PM. 8 Oct 20 3:35 PM. 8 Oct

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरनेवाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे. मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलना भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद से किया जा रहा है.’

Posted By : Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Coronavirus In India News Update: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार 08 अक्टूबर तक देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 9 लाख से अधिक है. जबकि, रिकवरी रेट में बड़ी उछाल आयी है. कुल 57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में आइये जानते हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए और 971 मौतें हुईं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >