Coronavirus Updates : गुजरात में कोरोना के 517 नये मामले, 33 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23079 हुई
Unlock 1, lockdown : भारत में एक दिन में कोविड 19 (coronavirus in india) के सर्वाधिक 11,458 नए मामलों के साथ मामलों की संख्या 3 लाख के पार हो चुकी है. अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3,08,993 हुई. पिछले 24 घंटों में 386 मौतें हुईं हैं. देश में अब 1,45,779 सक्रिय मामले, 1,54,330 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 8,884 मौतें हुईं. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे. इस बीच सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा. लॉकडाउन के 15 जून से लागू (lockdown again ) होने की अफवाह सोशल मीडिया में चल रही है. वहीं वर्ल्डोमीटर की मानें तो, पूरी दुनिया में कोरोना (covid 19 in world) ने चार लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. कोरोना से जुड़ी देश-दुनिया (coronavirus in world) की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ….
Ajmer: A municipal worker sprays disinfectant on his colleagues after they cremated the body of a woman who died due of COVID-19, at a crematorium in Ajmer, Tuesday, June 9, 2020. (PTI Photo) (PTI09-06-2020_000080B)
मुख्य बातें
Unlock 1, lockdown : भारत में एक दिन में कोविड 19 (coronavirus in india) के सर्वाधिक 11,458 नए मामलों के साथ मामलों की संख्या 3 लाख के पार हो चुकी है. अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3,08,993 हुई. पिछले 24 घंटों में 386 मौतें हुईं हैं. देश में अब 1,45,779 सक्रिय मामले, 1,54,330 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 8,884 मौतें हुईं. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे. इस बीच सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा. लॉकडाउन के 15 जून से लागू (lockdown again ) होने की अफवाह सोशल मीडिया में चल रही है. वहीं वर्ल्डोमीटर की मानें तो, पूरी दुनिया में कोरोना (covid 19 in world) ने चार लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. कोरोना से जुड़ी देश-दुनिया (coronavirus in world) की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ….
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in