Coronavirus India News Update: असम में 89 मौतें, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 6,818 नए मामले, असम में 53 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus India Live Update: देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण (Corona New Cases) के 2,67,334 नये मामले सामने आये. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पहली बार ऐसा हुआ है कि लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम केस आये हैं. इससे पहले तीन लाख से ज्यादा केस रोजोना सामने आ रहे थे. संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद कोरोना (Corona Death toll) से मरनेवालों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक को देश भर में संक्रमण से 4529 लोगों की मौत हुई जो एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा हैं. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज दो बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे. कोरोना वायरस से जुड़े तमाम अपडेट से लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ.

Live Updates
4:01 AM. 20 May 21 10:31 PM. 19 May

असम में 89 मौतें

असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,143 नए मामले सामने आए है. वहीं, 4,057 डिस्चार्ज और 89 मौतें दर्ज की गई हैं. जबकि, सक्रिय मामले 48,390, कुल मामले 3,47,001, सक्रिय मामले 48,390 और कुल मामले 3,47,001 दर्ज हुई है.

4:01 AM. 20 May 21 10:31 PM. 19 May

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 6,818 नए मामले

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,818 नए मामले सामने आए है. वहीं, 11,821 रिकवरी और 153 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 7,16,507 और सक्रिय मामले 70,758 दर्ज हुई है.

4:01 AM. 20 May 21 10:31 PM. 19 May

असम में 53 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

असम में डिब्रूगढ़ के जिला उपायुक्त पल्लब गोपाल झा ने बताया कि सेंट्रल जेल में कल हमने सभी कैदियों का कोविड टेस्ट कराया, जिसमें से 53 कैदी कोविड पॉजिटिव मिले हैं. सभी को आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है, डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा दी गई है. आगे भी हम टेस्टिंग कराते रहेंगे.

4:01 AM. 20 May 21 10:31 PM. 19 May

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,336 नए केस

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,336 नए मामले सामने आए हैं और 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए. वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है. अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि, रिकवरी रेट 91.4% है.

4:01 AM. 20 May 21 10:31 PM. 19 May

दिल्ली एम्स में ब्लैक फंगस के 75-80 मामले

दिल्ली में भी म्यूकोर्माइकोसिस यानि ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं. सूत्र के हवाले से बताया जा रहा है कि एम्स में ब्लैक फंगस के 75-80 मामले, मैक्स अस्पताल में 50 मामले, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में 10 मामले सामने आए हैं.

8:09 PM. 19 May 21 2:39 PM. 19 May

डॉ हर्षवर्धन ने किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्लांट का निरीक्षण

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सफदरजंग अस्पताल में नए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्लांट का निरीक्षण किया. यहां हाल ही में ऑक्सीजन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्लांट लगाया गया है.

मुख्य बातें

Coronavirus India Live Update: देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण (Corona New Cases) के 2,67,334 नये मामले सामने आये. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पहली बार ऐसा हुआ है कि लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम केस आये हैं. इससे पहले तीन लाख से ज्यादा केस रोजोना सामने आ रहे थे. संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद कोरोना (Corona Death toll) से मरनेवालों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक को देश भर में संक्रमण से 4529 लोगों की मौत हुई जो एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा हैं. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज दो बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे. कोरोना वायरस से जुड़े तमाम अपडेट से लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >