Coronavirus News : इन राज्यों में मास्क जरूरी, कोरोना संक्रमण से और 11 लोगों की मौत

Coronavirus News : भारत में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गयी है.

Coronavirus News : देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक समीक्षा बैठक की थी और राज्यों को बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर अलर्ट रहने को कहा था. यही नहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह भी दी गयी थी.

NDTV को स्वास्थ्य मंत्री ने इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार संक्रमणों में हालिया बढ़ोत्तरी से निपटने के लिए तैयार है. आईसीयू बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण देखभाल की सुविधा पर हमारी नजर है. इन चीजों की व्यवस्था की जा रही है. कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि पिछला कोविड म्यूटेशन ओमिक्रॉन का BF.7 सब-वेरिएंट था, और अब XBB1.16 सब-वेरिएंट संक्रमण में वृद्धि की वजह बन रहा है. मंत्रालय की नजर इसपर है. सब-वेरिएंट बहुत खतरनाक नहीं हैं.

इन राज्यों में मास्क किया गया जरूरी

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ऐहतियातन कदम उठाया है और अब सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. यही नहीं केरल सरकार ने भी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए मास्क जरूरी कर दिया है. पुदुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

Also Read: Coronavirus News: बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ा दी टेंशन, पिछले 24 घंटे में 5,357 नये मामले
पिछले 24 घंटे में कितने मामले आये

इधर भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,357 नये मामले सामने आए, जबकि कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 32,814 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गयी है. आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों में गुजरात के तीन, हिमाचल प्रदेश के दो और बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं. इसके अलावा, केरल ने संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >