Coronavirus 2021, Live Updates: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित
Copied link
Corona Virus Live Updates, Covid 19, Latest Updates, Hindi News: देश में कोरोना (Corona Virus) की दूसरी लहर अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID19) के 47,262 नए मामले सामने आए है. नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है. वहीं, इस साल पहली बार कोरोना से मरने वालों की संख्या 275 पहुंची है. अबतक कोरोना से कुल 1,60,441 लोगों की जान जा चुकी है.
12:12 AM. 25 Mar 2112:12 AM. 25 Mar
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
9:45 PM. 24 Mar 219:45 PM. 24 Mar
हरियाणा में कोरोना का खौफ, सार्वजनिक होली पर रोक
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली की नयी गाइडलाइन जारी की गयी है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया, हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर पर मनाने पर रोक लगाई है.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
24 घंटों में 23 लाख से ज्यादा डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 23 लाख से ज़्यादा डोज़ दी गईं. महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
महाराष्ट्र के बीड जिले में लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. देश में आज कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए. बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है. जबकि, औरंगाबाद, नागपुर, अकोला, परभणी में पहले से ही लॉकडाउन लगा हुआ है.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी होली
कोरोना के कारण बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने की अनुमति नहीं दी है. नगर निकाय ने एक निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर प्रतिबंध लगाई है. साथ ही बीएमसी ने यह भी कहा है कि अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसपर महामारी रोग अधिनियम, 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
दिल्ली में होली और अन्य त्योहारों के सार्वजनिक समारोह पर रोक
दिल्ली में होली और अन्य त्योहारों के दौरान सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे. मुख्य सचिव विजय देव ने निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा. यानी इस बार होली, शब ए बारात, नवरात्रि जैसे त्योहारों में भीड़ इकट्ठी नहीं होगी.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
कोरोना के कारण देश में होली का रंग हुआ फीका
कोरोना के बढ़ते मामले के कारण पूरे देश में होली के रंग में भंग पड़ गया है. देश के अधिकांश राज्यों ने होली समेत अन्य त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है. ऐसे में होली के लिए सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे. किसी तरह के भी समारोह की इजाजत नहीं होगी.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
प्रयागराज में कोरोना के 30 नए मामले
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. संक्रमितों में से 25 मरीजों के एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है. (टीवी न्यूज)
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
कोरोना वायरस वैक्सीन अभियान
देश में अबतक कुल 5,08,41,286 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है. आने वाले समय में वैक्सीनेशन अभियान में और तेजी लाई जाएगी.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
बढ़ रहें है कोरोना के मरीज
देश में अब तक कोरोना के 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 594 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 3 हजार 16 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं. वहीं, अबतक 1 लाख 60 हजार लोगों ने जान गंवाई है.
7:50 PM. 24 Mar 217:50 PM. 24 Mar
डरा रहे है कोरोना के आंकड़े
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID19) के 47,262 नए मामले सामने आए है. नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है. वहीं, इस साल पहली बार कोरोना से मरने वालों की संख्या 275 पहुंची है. अबतक कोरोना से कुल 1,60,441 लोगों की जान जा चुकी है.
Corona Vaccination: अब 45 से ज्यादा उम्र वाला कोई भी लगवा सकता है वैक्सीन, जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और कितना लगेगा शुल्क
3:52 PM. 24 Mar 213:52 PM. 24 Mar
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Corona Virus Live Updates, Covid 19, Latest Updates, Hindi News: देश में कोरोना (Corona Virus) की दूसरी लहर अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID19) के 47,262 नए मामले सामने आए है. नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है. वहीं, इस साल पहली बार कोरोना से मरने वालों की संख्या 275 पहुंची है. अबतक कोरोना से कुल 1,60,441 लोगों की जान जा चुकी है.