पुडुचेरी के मुख्यमंत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं, एक हफ्ते तक पृथक—वास में रहने की सलाह

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायनसामी और उनके आवास के कर्मचारियों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी . एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने यहां कहा, हालांकि मुख्यमंत्री को सात दिन के लिये अपने घर में ही पृथक—वास में रहने की सलाह दी गयी है .

मुख्यमंत्री एवं उनके आवास के सभी कर्मचारियों की रविवार को कोविड—19 जांच की गयी. मुख्यमंत्री समेत किसी भी कर्मचारी में इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी. कुछ दिन पहले एक कर्मचारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी, जिसके बाद यह जांच करायी गयी है.

Also Read: महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे बड़ी प्लाजमा परियोजना की शुरूआत हुई

महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे बड़ी प्लाजमा परियोजना की शुरूआत हुईकुमार ने बताया कि नारायणसामी एवं सभी 52 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के आवास पर रहने वाले 32 सुरक्षाकर्मियों की कोरोना वायरस की जांच की.

इससे पहले एक बंदूकधारी के पिता में रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी. जांच के परिणाम की प्रतीक्षा है . इससे पहले भी मुख्यमंत्री, कैबिनेट सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायकों ने 23 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करायी थी, और किसी में भी इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी .

Posted By – pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >