CoronaVirus Outbreak: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भी सभी मंदिर 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित सभी मंदिर 31 मार्च तक दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर श्रद्धालुओं के हित में यह निर्णय लिया गया है कि परिसर के सभी मंदिर अब 31 मार्च तक आम भक्तों के लिए बंद ही रहेंगे.'

मथुरा : कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित सभी मंदिर 31 मार्च तक दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर श्रद्धालुओं के हित में यह निर्णय लिया गया है कि परिसर के सभी मंदिर अब 31 मार्च तक आम भक्तों के लिए बंद ही रहेंगे.’

गौरतलब है कि पहले प्रधानमंत्री के आह्वान पर 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया गया था लेकिन बाद में उसे 24 मार्च तक बढ़ा दिया गया था. परंतु, अब तेजी से फैलते कोरोना प्रभाव को देखते हुए जनपद के सभी अन्य मंदिरों के समान ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भी सभी मंदिर 31 मार्च तक पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है. हालांकि ठाकुरजी की पूजा-सेवा पूर्ववत जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >