कोरोना वायरस Hotspot इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला, महिला कर्मी से दुर्व्यवहार, मारपीट

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के ‘हॉटस्पाट’ ( Hotspot) इंदौर में शनिवार को इस महामारी (Coronavirus Pandemic) को लेकर सर्वेक्षण कर रहे दल में शामिल एक महिला कर्मी से बदमाश ने दुर्व्यवहार किया और उसका मोबाइल तोड़ दिया.

इंदौर (मध्यप्रदेश) : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के ‘हॉटस्पाट’ ( Hotspot) इंदौर में शनिवार को इस महामारी को लेकर सर्वेक्षण कर रहे दल में शामिल एक महिला कर्मी से बदमाश ने दुर्व्यवहार किया और उसका मोबाइल तोड़ दिया.

पीड़ित सर्वेक्षणकर्ता की एक महिला सहयोगी ने नाम जाहिर किये बगैर संवाददाताओं को बताया कि यह घटना विनोबा नगर में हुई, जहां हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति के मिलने के बाद घर-घर सर्वेक्षण कर स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाया जा रहा है.

उन्होंने बताया, हम विनोबा नगर में कोविड-19 को लेकर सर्वेक्षण कर रहे थे कि दो पक्षों के आपसी झगडे़ के दौरान अचानक एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और उसने मेरी महिला सहयोगी पर हमला कर दिया. उसने महिला सहयोगी का गला दबाने के बाद तीन-चार चांटे मारे. उसने उनके साथ अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल तोड़ दिया.

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस बौरासी के रूप में हुई है. उन्होंने हालांकि दावा किया कि आरोपी ने महिला सर्वेक्षणकर्ता से मारपीट नहीं की थी. कुरैशी ने कहा, आरोपी द्वारा महिला सर्वेक्षणकर्ता पर हमले जैसी कोई बात ही नहीं है. घटना में महिला को एक खरोंच तक नहीं आयी है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया, बौरासी का अवैध शराब बेचने में कथित रूप से बाधा उत्पन्न करने को लेकर पड़ोस के एक परिवार से विवाद हो गया था. तभी कोविड-19 का सर्वेक्षण दल घूमते-घूमते विवाद स्थल पर पहुंच गया और इसमें शामिल एक महिला कर्मी अपने मोबाइल ऐप पर कुछ जानकारी दर्ज करने लगी.

उन्होंने बताया कि पड़ोसी से झगड़ा कर रहे बौरासी को लगा कि महिला सर्वेक्षणकर्ता पुलिस को शिकायत करने के लिये उसका वीडियो बना रही है. इस पर उसने महिला सर्वेक्षणकर्ता का मोबाइल छीना और इसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया. पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बौरासी ने झगड़े के दौरान अपने पड़ोसी के सिर पर किसी हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया.

घटना से भयभीत सर्वेक्षण दल सीधा पलासिया थाने पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की. इसके बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पलासिया थाने पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >