अबतक देश में कोरोना से 22 हजार से ज्यादा मौत, एक दिन में 27 हजार कोरोना के नये मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,114 नये मामले सामने आये हैं, जो एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है . इसके साथ ही, देश में संक्रमण के कुल मामले शनिवार को आठ लाख के आंकड़े को पार कर गए जबकि महज चार दिन पहले ही देश में कोविड-19 के मामलों ने सात लाख के आंकड़े को पार किया था.

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,114 नये मामले सामने आये हैं, जो एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है . इसके साथ ही, देश में संक्रमण के कुल मामले शनिवार को आठ लाख के आंकड़े को पार कर गए जबकि महज चार दिन पहले ही देश में कोविड-19 के मामलों ने सात लाख के आंकड़े को पार किया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,20,916 हो गए. वहीं, 24 घंटे में कोविड-19 से 519 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 22,123 हो गई है.

Also Read: पढ़ें- कोरोना का महिलाओं पर और किस प्रकार पड़ सकता है अलग प्रभाव

यह लगातार आठवां दिन है ,जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में संक्रमण के पहले एक लाख मामले, जहां 110 दिन में आए थे वहीं आंकड़े को आठ लाख तक पहुंचने में महज 53 दिन लगे हैं. देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या तीन जून को दो लाख से अधिक हुई थी, वहीं इसे तीन लाख तक पहुंचने में 10 दिन लगे और इसके आठ दिन बाद 21 जून को संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई. इसके बाद अगले एक लाख मामले सिर्फ छह दिन में सामने आए और यह पांच लाख के आंकड़े को पार कर गया.

इसे सात लाख तक पहुंचने में 10 दिन का समय लगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि निषिद्ध क्षेत्रों का कारगर तरीके से क्रियान्वयन करना, निगरानी गतिविधियां, समय पर रोग का पता लगाना और मामलों के प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन की बदौलत संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की कुल संख्या शनिवार को पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई. मंत्रालय ने कहा कि अब तक 5,15,385 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में, सुबह आठ बजे तक, कोविड-19 के 19,870 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई.

वहीं, 2,83,407 संक्रमित व्यक्ति इलाजरत हैं और ये सभी मेडिकल निगरानी में हैं. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 10 जुलाई तक कोविड-19 के कुल 1,13,07,002 स्वाब नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,82,511 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गयी. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुईं 519 मौतों में महाराष्ट्र में 226 , तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 57, दिल्ली में 42, उत्तर प्रदेश 27 और पश्चिम बंगाल में 26 मौतें शामिल हैं.

इनके अलावा आंध्र प्रदेश में 15 , गुजरात में 14, तेलंगाना में आठ और राजस्थान में छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है. असम और जम्मू कश्मीर में पांच-पांच लोगों की, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में चार-चार लोगों की, हरियाणा और पुडुचेरी में तीन-तीन तथा दो लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है. संक्रमण के कारण देश में कुल 22,123 लोगों की मौत हुई है. इनमें से सर्वाधिक 9,893 लोगों की महाराष्ट्र में और 3,300 की दिल्ली में मौत हुई. गुजरात में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,022 है. तमिलनाडु में 1,829, उत्तर प्रदेश में 889 , पश्चिम बंगाल में 880, मध्य प्रदेश में 638, कर्नाटक में 543 और राजस्थान में 497 मरीजों की मौत हुई. तेलंगाना में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 339 है.

संक्रमण के कारण 292 की लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई. वहीं 290 लोगों की हरियाणा में, 187 की पंजाब में, 159 की जम्मू-कश्मीर में, 119 की बिहार में, 56 की ओडिशा में, 46 की उत्तराखंड में और 27-27 मरीजों की मौत केरल तथा असम में हुई. कोविड-19 के कारण झारखंड में 23 लोगों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ तथा पुडुचेरी में 17-17 लोगों की, हिमाचल प्रदेश में 11 की, गोवा में नौ की, चंडीगढ़ में सात की, अरूणाचल प्रदेश तथा मेघालय में दो-दो व्यक्ति की, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों में से 70 फीसदी से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से पहले से पीड़ित थे. कोविड-19 के सर्वाधिक 2,38,461 मामले महाराष्ट्र में हैं. तमिलनाडु 1,30,261 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि दिल्ली 1,09,140 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात 40,069 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है. अब तक, उत्तर प्रदेश में कुल 33,700, कर्नाटक में 33,418 और तेलंगाना में 32,224 मामले हैं. संक्रमण के 27,109 मामले पश्चिम बंगाल में, 25,422 मामले आंध्र प्रदेश में, 23,174 मामले राजस्थान में, 19,934 मामले हरियाणा में और 16,657 मामले मध्य प्रदेश में आए हैं.

असम में संक्रमण के 14,600 मामले, बिहार में 14,575, ओडिशा में 11,956 , जम्मू-कश्मीर में 9,888, पंजाब में 7,357 और केरल में 6,950 मामले अब तक सामने आये हैं. संक्रमण के कुल 3,767 मामले छत्तीसगढ़ में, 3,419 झारखंड में, 3,373 उत्तराखंड में, 2,251 गोवा में, 1,918 त्रिपुरा में, 1,582 मणिपुर में, 1,272 पुडुचेरी में, 1,171 हिमाचल प्रदेश में और 1,064 मामले लद्दाख में सामने आये हैं. नगालैंड में कोविड-19 के 732 मामले, चंडीगढ़ में 539 , दादरा नगर हवेली तथा दमन-दीव में कुल 459 मामले, अरूणाचल प्रदेश में 335 , मिजोरम में 226 , अंडमान-निकोबार में 156 , मेघालय में 207 और सिक्किम में संक्रमण के 134 मामले अब तक सामने आए हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है.”

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >