Corona Vaccine: कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार का बड़ा बयान, देश में फिलहाल सभी को नहीं लगेगा कोरोना का टीका

Corona Vaccine : भारत समेत पूरी दुनिया के लोग बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं. भारत भी उन देशों में शुमार है जो कोरोना की वैक्सीन बना रहे हैं.सरकार ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन पर बड़ा बयान दिया है.

Corona Vaccine : भारत समेत पूरी दुनिया के लोग बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं. भारत भी उन देशों में शुमार है जो कोरोना की वैक्सीन बना रहे हैं. भारत में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है. इन सब बातों को सुनकर अगर आप यह सोच रहें हैं कि कोरोना की वैक्सीन बनने के बाद आप उसे लगवाएंगे तो हो सकता है कि आपको टीका न लगे. सरकार ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन पर बड़ा बयान दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मंगलवार को की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि उसने कभी नहीं कहा है कि पूरी जनसंख्या को टीका लगाया जाएगा सिर्फ उतनी ही आबादी का टीकाकरण किया जाएगा, जिससे कोरोना संक्रमण की कड़ी टूट जाए. स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि उसने कभी नहीं कहा है कि पूरी जनसंख्या को टीका लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को देखते हुए हम 16 से 18 महीने के भीतर इस वैक्सीन को तैयार कर रहे हैं.

Also Read: Corona Vaccine: वॉलंटियर के वैक्‍सीन से हुए साइड इफेक्ट के आरोपों पर सीरम की सफाई, कोविशील्ड वैक्सीन पर कही ये बड़ी बात

राजेश भूषण ने आगे कहा कि देश में 11 नवंबर को पॉजिटिविटी रेट 7.15% था और 1 दिसंबर को ये 6.69% हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि आज भी विश्व के बड़े देशों में भारत में प्रति दस लाख लोगों पर मामले सबसे कम हैं. अनेक ऐसे देश हैं जहां पर भारत से प्रति दस लाख लोगों पर आठ गुना तक ज़्यादा मामले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >