Corona Cases In India: थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 324 नये मामले, 3 लोगों की मौत

Corona Cases In India: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 6815 हो गए हैं. जबकि 7644 लोग ठीक भी हो चुके हैं.

Corona Cases In India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 324 नये मामले सामने आए हैं. जबकि 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है. केरल, झारखंड और दिल्ली से एक-एक लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 783 लोग ठीक हुए हैं.

केरल में कोरोना का कहर

देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले केरल से आ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2053 हो गई है और अब तक 16 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है. पिछले 2 घंटे में राज्य में कोरोना के 96 नये मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई. जबकि 255 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

गुजरात में भी कोरोना के मामले एक हजार के पार

गुजरात में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य में कोरोना के कुल मामले 1109 हो गए हैं. जबकि 2 की मौत भी हो गई है. पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना 129 मामले सामने आए हैं और 106 लोग ठीक भी हुए हैं.

इन राज्यों में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे

केरल और गुजरात के साथ-साथ दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में सक्रिय मामले 691 हैं और 8 की मौत हुई है. कर्नाटक में कुल 559 मामले और 9 की मौत हुई है. महाराष्ट्र में कुल 613 मामले हो गए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 225 मामले हो गए हैं और 2 की मौत भी हो चुकी है. झारखंड में कोरोना के 6 मामले हैं और एक की मौत भी हुई है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >