मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार पर भड़के लोग, परिवार बोला फैमिली का हिस्सा था मेरा डॉग

बिलासपुर में एक पालतू कुत्ते के मुक्तिधाम में दाह संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया. परिवार ने अपने डॉग को सदस्य मानते हुए अंतिम संस्कार किया, जिस पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई. जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार का पक्ष.

Pet Dog Cremation: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पालतू कुत्ते के दाह संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया. परिवार ने अपने पालतू डॉग को परिवार का सदस्य मानते हुए उसका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तक पहुंच गया.

'परिवार का हिस्सा था कुत्ता'

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड इलाके में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी. परिवार का कहना है कि कुत्ता उनके परिवार का हिस्सा था. इसी वजह से उन्होंने उसे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया. परिवार के अनुसार उन्होंने मुक्तिधाम के जिम्मेदार लोगों से अनुमति लेने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से कुत्ते का दाह संस्कार किया.

मुक्तिधाम में कुत्ते का अंतिम संस्कार का विरोध

मुक्तिधाम में कुत्ते का अंतिम संस्कार होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग हिंदू संगठन और वार्ड पार्षद मौके पर पहुंच गए. उनका कहना था कि मुक्तिधाम केवल इंसानों के अंतिम संस्कार के लिए बना है. वहां किसी जानवर का दाह संस्कार करना धार्मिक परंपराओं और लोगों की भावनाओं के खिलाफ है. विरोध करने वालों का आरोप है कि मुक्तिधाम के केयरटेकर ने 2 हजार रुपये लेकर कुत्ते के दाह संस्कार की अनुमति दी. उनका यह भी कहना है कि इसके लिए नगर निगम से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी. मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें: ‘जल्द लौटूंगा’ कहकर निकले थे अलमाश, पत्नी करती रही इंतजार, कार में मिली जली लाश, जानिए उस रात पूर्व अफसर के साथ क्या हुआ

कुत्ते की मालकिन ने कहा कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने बताया कि उनका पालतू डॉग परिवार के सदस्य जैसा था और उसकी मौत से पूरा परिवार दुखी था. इसलिए उन्होंने उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया. वहीं, प्रशासन का कहना है कि विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. फिलहाल यह पुलिस हस्तक्षेप का मामला नहीं माना गया है, इसलिए किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >