कांग्रेस नेता के विवादित बोल, 'हिन्दू' को बताया फारसी शब्द, बीजेपी ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण

हिन्दू शब्द को लेकर कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली का विवादित बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. बीजेपी नेता एस प्रकाश ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेताओं को हिंदुओं का अपमान करने में खुशी होती है. वे हमेशा बहुसंख्यक समुदाय पर हमला करते हैं.

कर्नाटक कांग्रेस के नेता सतीश जारकीहोली का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, कांग्रेस नेता जारकीहोली ने हिन्दू लेकर एक विवादित बयान दिया है. अपने बयान में सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू एक फारसी शब्द है. उन्होंने कहा कि इसका अर्थ भयानक होता है. उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द फारस से आया है.

हिन्दू एक फारसी शब्द: एक सभा से बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने कहा कि हिन्दू शब्द का अर्थ बहुत विचित्र है. यह फारस से आया है. उन्होंने कहा कि इसपर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम पर हिन्दू शब्द थोपा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिन्दू फारसी शब्द है. इसका भारत के साथ क्या संबंध है. सतीश जारकीहोली ने कहा कि अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी.

सोशल मीडिया में बयान हो रहा है वायरल: हिन्दू शब्द को लेकर कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली का विवादित बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. बीजेपी समेत कई संगठनों ने कांग्रेस नेता के इस बयान की निंदा की है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस के नेता शिवराज पाटिल ने एक विवादित बयान दिया था. जिसके खूब विरोध हुआ था. अब एक बार फिर कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है.  

बीजेपी ने साधा निशाना: हिन्दू शब्द को लेकर कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली के बयान का बीजेपी ने विरोध किया है. बीजेपी नेता एस प्रकाश ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेताओं को हिंदुओं का अपमान करने में खुशी होती है. वे हमेशा बहुसंख्यक समुदाय पर हमला करते हैं. सतीश जारकीहोली सिद्धारमैया के नक्शेकदम पर हैं, पहले वे थे, अब उनके अनुयायी हैं. पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >