भारत जोड़ो यात्रा के बहाने खरगे ने की मिशन 2024 को साधने की तैयारी, समारोह में एक मंच पर दिखेंगे 21 दल

भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होगा. इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पत्र में सभी प्रमुख विपक्षी दलों को लिखा, मैं आप लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं कि श्रीनगर में 30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हों.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले 21 राजनीतिक दलों को श्रीनगर में 30 जनवरी को होने वाले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इधर खरगे के इस पहल को मिशन 2024 को साधने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन

भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होगा. इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पत्र में सभी प्रमुख विपक्षी दलों को लिखा, मैं आप लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं कि श्रीनगर में 30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हों. यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने घृणा और हिंसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष में इसी दिन अपना जीवन खोया था. उन्होंने आगे लिखा, आपकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी.

खरगे बोले- समारोह में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का लेंगे संकल्प

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी चिट्ठी में लिखा, इस समारोह में हम घृणा और हिंसा से लड़ने, सत्य, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करने तथा स्वतंत्रता, समता, बंधुता और सबके लिए न्याय रूपी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लेंगे. उन्होंने कहा, जब हमारा देश संकट का सामना कर रहा है, लोगों के मुद्दों से व्यवस्थित ढंग से ध्यान भटकाया जा रहा है तो यह यात्रा एक ताकतवर आवाज के रूप में सामने आई है. मैं आशा करता हूं कि आप लोग उपस्थित होंगे और इस संदेश को मजबूती देंगे.

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा: सजा-धजा रह गया मंदिर, इंतजार में रहे पुजारी, पर गेट से ही वापस हो गए मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे बोले- विपक्ष की आवाज को संसद और मीडिया में दबाया जा रहा

खरगे ने दावा किया कि जब देश आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है तथा विपक्ष की आवाज को संसद और मीडिया में दबाया जा रहा है तो उस समय यात्रा लोगों को जोड़ रही है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है. पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी. श्रीनगर में 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >